मनोरंजन

Toxic Music Launch: यश के दमदार अंदाज ने लूटी महफिल, कियारा-हुमा और तारा के ग्लैमरस लुक ने भी खींचा ध्यान

‘टॉक्सिक’ के म्यूजिक लॉन्च में यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया ने अपने स्टाइलिश अंदाज से महफिल लूट ली।

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की रिलीज से पहले गुरुवार देर रात मुंबई में Toxic Music Launch इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए। यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अपने शानदार अंदाज में नजर आईं।

यश के लुक ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान

Toxic Music Launch में यश का लुक और उनका स्वैग सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही उनके किरदार और स्टाइल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इवेंट में यश ने पैपराजी के लिए जमकर पोज दिए। कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंट अंदाज देखने लायक था। इस दौरान पैपराजी भी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।

कियारा आडवाणी ने चुना बॉस लेडी लुक

इवेंट में कियारा आडवाणी भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने रेड कलर का सूट-पैंट पहना था, जिसमें उनका बॉस लेडी अवतार काफी शानदार लग रहा था।

कियारा का यह लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोर रहा है। फिल्म में यश के साथ उनकी जोड़ी पहली बार दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

ALSO READ:- Awarapan 2: ‘आवारापन 2’ देखने से पहले जानिए पहली फिल्म की…

ब्लैक गाउन में दिखीं हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी ने Toxic Music Launch के लिए ब्लैक कलर का खूबसूरत गाउन चुना। उनका ग्लैमरस लुक इवेंट की लाइमलाइट में रहा।

हुमा ने अपने लुक को बेहद एलिगेंट अंदाज में कैरी किया और पैपराजी के सामने कई शानदार पोज दिए। उनका स्टाइल फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में खास आकर्षण रहा।

तारा सुतारिया का भी दिखा ग्लैमरस अंदाज

तारा सुतारिया भी इस खास मौके पर बॉडी-फिटेड गाउन में नजर आईं। उनके ग्लैमरस लुक ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

तारा ने अपने स्टाइलिश अवतार में कैमरे के सामने पोज दिए और इवेंट में मौजूद बाकी सितारों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ी।

रिलीज से पहले प्रमोशन में जुटी पूरी टीम

Toxic Music Launch के जरिए फिल्म की टीम ने दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही यश के एक्शन अवतार की झलक दिखा चुका है। अब फैंस फिल्म की कहानी और बड़े पर्दे पर यश के एक्शन को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी ‘टॉक्सिक’

Toxic Music Launch इवेंट के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म की रिलीज पर है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा और इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button