भारत

IPL 2022 के लिए ये पांच सबसे युवा खिलाड़ी…

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन रविवार को देर रात समाप्त हो गया। बेंगलुरू में 2 दिन तक चली नीलामी में देश-दुनिया के 5 सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया लेकिन अंत में सिर्फ 204 खिलाड़ियों पर ही फ्रेचाइजियों ने भरोसा जताया। इनमें 11 ऐसे खिलाड़ी रहे जिनपर दस करोड़ या उससे अधिक रुपये की बोली लगी। इस दौरान कई टीमों ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया तो कईयों ने अनुभव के साथ जाना तय किया। आइए जानते हैं नीलामी में बिकने वाली पांच युवा खिलाड़ियों के बारे में।
क्रिकेटर नूर अहमद: 17 वर्ष 42 दिन
अफगानिस्तान के खिलाड़ी नुर अहमद बाएं हाथ के युवा स्पिनर हैं। उन्हें इस बार की नीलामी में लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस ने उनकी तीस लाख की बेस प्राइस पर खरीदा। इसके साथ ही 17 साल 42 दिन के नुर अहमद इस साल की नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए।

डेवाल्ड ब्रेविस: 18 वर्ष 291 दिन
दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस इस बार के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। 18 वर्षीय ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने बीस लाख की उनकी बेस प्राइस की 15 गुना कीमत पर अपने साथ जोड़ा। ब्रेविस दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और गेंदबाजी में स्पिन भी कर लेते हैं। ब्रेविस ने इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में 5 सौ से अधिक रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट बने थे। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और एक अर्धशतक भी लगाया था।
क्रिकेटर अनीश्वर गौतम: 19 वर्ष 29 दिन
अनीश्वर गौतम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बीस लाख की उनकी बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे अनीश्वर की उम्र 19 साल और 29 दिन है। कर्नाटक के ऑलराउंडर अनीश्वर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

क्रिकेटर राज बावा: 19 वर्ष 94 दिन
हिमाचल प्रदेश के युवा क्रिकेटर राज अंगद बावा ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाया था। उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल से सभी को प्रभावित किया और सुर्खियां बटोरी। 19 साल के इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने उनकी बीस लाख की बेस प्राइस के बदले दो करोड़ में खरीदा। बावा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने बल्ले से 162 रन की नाबाद पारी खेली थी और फाइनल में पांच विकेट चटकाए थे।
क्रिकेटर यश ढुल: 19 वर्ष 95 दिन
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। ढुल ने हाल ही में वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्हें उनकी बीस लाख की बेस प्राइस के बदले में 50 लाख रुपये मिले।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks