खेल

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: पहली बार साथ खेलेंगे महिला और पुरुष, 15 अगस्त से होगा महासंग्राम

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से होगा। पहली बार महिला और पुरुष वर्ल्ड कप एक साथ खेले जाएंगे। जानें भारत का पूरा शेड्यूल।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में 15 अगस्त से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। खास बात यह है कि पहली बार महिला और पुरुष दोनों वर्गों के वर्ल्ड कप का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। 16 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे।

दो देशों में होंगे सभी मुकाबले

इस बार हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले बेल्जियम और नीदरलैंड के दो अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे। पुरुष और महिला वर्ग में 16-16 टीमें खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी। टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बदलाव किया गया है। पहले चरण में टीमों के बीच ग्रुप मुकाबले होंगे, जिसके बाद क्रॉसओवर चरण, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

भारतीय महिला और पुरुष टीम पर रहेंगी खास नजरें

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय प्रशंसकों की नजरें महिला और पुरुष दोनों टीमों के प्रदर्शन पर रहेंगी। भारतीय पुरुष टीम को पूल-डी में इंग्लैंड, वेल्स और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।

वहीं भारतीय महिला टीम भी पूल-डी में शामिल है। उसके ग्रुप में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। महिला टीम अपना पहला मुकाबला 16 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगी। यह मैच भी भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

also read:- वैभव सूर्यवंशी के फ्यूचर पर मैथ्यू हेडन की बड़ी…

पुरुष वर्ग के चार पूल

पूल-ए: अर्जेंटीना, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड
पूल-बी: बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, मलेशिया
पूल-सी: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
पूल-डी: भारत, इंग्लैंड, वेल्स, पाकिस्तान

महिला वर्ग के चार पूल

पूल-ए: ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान, नीदरलैंड
पूल-बी: अर्जेंटीना, जर्मनी, स्कॉटलैंड, अमेरिका
पूल-सी: बेल्जियम, स्पेन, आयरलैंड, न्यूजीलैंड
पूल-डी: भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, चीन

भारत के पुरुष और महिला टीम का पूरा शेड्यूल

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम पूल-डी के अपने पहले मुकाबले में 15 अगस्त को वेल्स से भिड़ेगी। इसके बाद 17 अगस्त को उसका सामना इंग्लैंड से होगा, जबकि 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला होगा।

पहली बार महिला और पुरुष टूर्नामेंट को एक साथ आयोजित किए जाने से हॉकी वर्ल्ड कप 2026 को लेकर दर्शकों में खास उत्साह है। भारतीय टीमों के सामने ग्रुप चरण में मजबूत प्रतिद्वंद्वी होंगे और दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button