राज्यपंजाब

Today Weather: हरियाणा-पंजाब में ठंड और कोहरे का New Update; 9 जनवरी को बारिश भी होगी

Today Weather

Today Weather: हरियाणा पंजाब में सर्दी अभी भी कम नहीं हुई है। लोगों को ठंड और कोहरा भी परेशान कर रहे हैं। बुधवार को पंजाब के सात जिले जम्मू और धर्मशाला से भी ठंडे रहे।

नए साल के बाद हरियाणा-पंजाब में ठंड का कहर और बढ़ा है। यह देखते हुए, हरियाणा के नौ जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। यहां अभी भी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। साथ ही, हरियाणा के कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। बात करें, बुधवार को पंजाब के सात जिले जम्मू और धर्मशाला से भी ठंडे रहेंगे।

हरियाणा में अगले 5 दिन होगी भारी ठंड

Today Weather: आज हरियाणा के यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा हिसार, जींद और करनाल में भी शीतलहर और कोहरा रहेगा। शेष जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में हरियाणा में बहुत ठंड रहेगी। जिससे कुछ जिलों में पारा जम सकता है।

7 जनवरी को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो ठंड से कुछ राहत दे सकता है। 8 और 9 जनवरी को मौसम बदल जाएगा, जिससे तापमान बदल जाएगा और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा, घने कोहरे के दौरान क्षेत्र की विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रहती है।

Truck Driver Strike: हड़ताल के चलते निर्णय, टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों को इससे अधिक तेल नहीं मिलेगा

पंजाब में आज घना कोहरा छाएगा

Today Weather: गुरुवार से रविवार तक पंजाब में घना कोहरा रहने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इसके अलावा, सूरज को नहीं देखने से एक ठंडा दिन हो सकता है। 9 जनवरी को मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा, जिससे कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान भी कम हो सकता है। बुधवार को गुरुदासपुर में सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस था।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks