Select Page

एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए, दो बार के विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप पदक विजेता क्रिस वॉकर की होगी नियुक्ति

एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए, दो बार के विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप पदक विजेता क्रिस वॉकर की होगी नियुक्ति

पीआईबी: खेल मंत्रालय ने इस साल के अंत में होने वाली एशियाई खेलों में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते दो बार के विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप पदक विजेता क्रिस वॉकर को विदेशी कोच के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। स्क्वॉश और साइक्लिंग में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले वॉकर को 16 सप्ताह के लिए अनुबंध के तौर पर नामित किया गया है।

नियुक्ति होने की खबर पर, वॉकर ने कहा कि मैं वर्ल्ड कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के साथ इतने महत्वपूर्ण वर्ष में टीम इंडिया के साथ काम करने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हो सकता। मैं फेडरेशन के साथ मिलकर काम करूंगा और इन आगामी प्रतियोगिताओं में भारतीय स्क्वॉश टीम के सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ स्क्वॉश खेलने में पूरी तरह से तैयार करने में मदद करूंगा। मैं वास्तव में आने वाले वर्ष की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

वॉकर के अद्भुत रिकॉर्ड

उन्होंने 1993 और 1996 विश्व ओपन स्क्वॉश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते और 1995 व 1997 में विश्व टीम चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली इंग्लैंड की टीमों का हिस्सा थे।1997 में मार्क क्रेन्स के साथ उन्होंने उद्घाटन सत्र की विश्व डबल्स स्क्वॉश चैंपियनशिप जीती थी। संयुक्त राज्य अमेरिका में जाने के बाद वह अमेरिकी टीम के राष्ट्रीय कोच बन गए। उन्होंने 1998 और 2002 में राष्ट्रमंडल खेलों में डबल्‍स स्‍पर्धा में कांस्य पदक जीते। 1998 में कुआलालंपुर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने साइक्लिंग में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।

बता दें कि, भारतीय खेल प्राधिकरण की चयन समिति और स्क्वॉश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉकर की नियुक्ति की सिफारिश की थी। भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में युगल जोड़ियों के माध्यम से दो रजत पदक जीते हैं। इसमें दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने महिला युगल में जोशना चिनप्पा और मिश्रित युगल में सौरव घोषाल के साथ भागीदारी की।

वहीं हाल ही में कुआलालंपुर में आयोजित एशियाई टीम चैंपियनशिप में सौरव घोषाल, रमित टंडन और महेश मनगांवकर की भारतीय पुरुष टीम उपविजेता रही। जोशना चिनप्पा, सुनैना कुरुविला और उर्वशी जोशी के साथ महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस साल दो प्रमुख आयोजनों में भारत बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करना चाहता है।

बता दें कि राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक और एशियाई खेल चीन के हांगझोऊ में 10 से 25 सितंबर तक होने हैं।

 

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023