पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस कमिश्नरों (सी.पीज.) और सीनियर पुलिस कप्तानों (एस.एस.पीज.) को राज्य भर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्चुअल मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों का समय पर पुनर्वास और मुआवज़ा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि असली नुकसान झेल रहे पीड़ितों तक राहत और सहायता निर्विघ्न पहुंचनी चाहिए। इसके लिए सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच सुचारू तालमेल बनाए रखना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ] ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का भरोसा बहाल करने और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों और आपराधिक तत्वों के साथ बिल्कुल भी नरमी नहीं बरती जाएगी और पुलिस को राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी।
also read:- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ के मुद्दे का…
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस की बाढ़ के दौरान भूमिका और ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह समर्पित सेवा इतिहास में सुनहरे अक्षरों में याद रखी जाएगी।
मीटिंग में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



