राज्यउत्तर प्रदेश

UP Weather Today: यूपी में आज मौसम बदलेगा, इन क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

UP Weather Today

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश आज से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होगा। कई स्थानों पर आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सर्दी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी शीत दिवस का मौसम रहा और कई स्थानों में घने से भी अधिक कोहरा था। 31 दिसंबर को मौसम विभाग के मु्ताबिक प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। आज से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट IMD ने जारी किया है।

UP Weather Today: आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, मौसम विभाग ने एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की चेतावनी दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर घने कोहरे की उम्मीद है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी।

ट्रस्ट ने बताया कि राम मंदिर में Basant Panchami पर भव्य उत्सव होगा

गोरखपुर में रहा सबसे ठंडा दिन

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश को कड़ाके की सर्दी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के बावजूद अगले चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। लखनऊ की राजधानी में सबसे कम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था, मेरठ में 8.3 डिग्री सेल्सियस था और मुरादाबाद में 7.5 डिग्री सेल्सियस था।

इन जगहों पर आंधी तूफ़ान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुरा बरेली, पीलीभीत, भीमनगर, बदायूँ और कांशीराम नगर में आंधी तूफ़ान का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में कोहरे के साथ शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है.

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks