राज्यउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरा, PM मोदी से मुलाकात और विकास एजेंडा पर होगी चर्चा

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा, PM मोदी से मुलाकात और राज्य के विकास कार्यों पर चर्चा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज, 26 मार्च 2026 (बृहस्पतिवार) को नई दिल्ली के दौरे पर हैं। राज्य में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

विशेष सूत्रों के अनुसार, इस दौरे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा का प्रमुख उद्देश्य राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और विकास एजेंडा पर चर्चा करना है। हालांकि अभी तक इस दौरे का विस्तृत आधिकारिक कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसे उत्तराखंड के आगामी विकास कार्यों के लिए रणनीतिक दौरा माना जा रहा है।

PM मोदी से मुलाकात की संभावना

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हो सकती है। प्रधानमंत्री का आगामी अप्रैल माह में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है, ऐसे में इस संभावित यात्रा को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री धामी इस अवसर पर प्रधानमंत्री को राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

ALSO READ:- उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिली मजबूती, सीएम पुष्कर…

विकास कार्यों को गति देने में अहम कदम

जानकारी के अनुसार, दिल्ली दौरा का एक मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार से उत्तराखंड को दी जा रही सहायता और सहयोग पर चर्चा करना भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्र सरकार को धन्यवाद देंगे और आगामी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, चारधाम यात्रा की तैयारियों और अन्य प्रमुख योजनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। राज्य में हर साल आयोजित होने वाली चारधाम यात्रा प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, जिसके लिए केंद्रीय और राज्य स्तर पर व्यापक समन्वय आवश्यक है।

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

विश्लेषकों का मानना है कि राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, विकास कार्यों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। यह दौरा उत्तराखंड के विकास एजेंडे को नई दिशा देने में भी सहायक होगा और राज्य के हर प्रमुख विकास परियोजना पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button