उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने CMO की 16 सदस्यीय टीम का कार्यकाल बढ़ाया
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने CMO की 16 सदस्यीय टीम का कार्यकाल बढ़ाया, अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर अधिकारियों को 28 फरवरी 2027 तक सेवा विस्तार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में कार्यरत 16 अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए एक साल का अतिरिक्त समय देने का आदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की 16 सदस्यीय टीम अब 28 फरवरी 2027 तक अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। इससे पहले इन अधिकारियों का कार्यकाल फरवरी 2026 तक निर्धारित था, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने प्रशासनिक स्थिरता और बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया।
किन अधिकारियों को मिला कार्यकाल विस्तार?
सचिवालय प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, CMO की 16 सदस्यीय टीम में शामिल समन्वयकों दलबीर सिंह दानू, हरीश कोठारी, राजू बिष्ट, मधुसूदन जोशी, किशोर चंद्र भट्ट, भुवन कुमार, अर्चना राजहंस, आलोक सत्याल, मदन मोहन सती, इंद्रजीत सिंह और हरी सिंह भंडारी का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
also read:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ रावल से मुलाकात कर यात्रा तैयारियों की समीक्षा की
इसके अलावा, CMO में विशेष कार्याधिकारी (OSD) सत्य प्रकाश रावत और जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी को भी सेवा विस्तार दिया गया है। अनु सेवक अमन, OSD सरिता तोमर और मुख्य समन्वयक आनंद मोहन रतूड़ी को भी अगले एक वर्ष के लिए जिम्मेदारी सौंपा गया है।
क्यों अहम है मुख्यमंत्री धामी का फैसला?
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) राज्य सरकार के कामकाज का मुख्य केंद्र है। यहां से योजनाओं की मॉनिटरिंग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। ऐसे में CMO की 16 सदस्यीय टीम का अनुभव और कुशलता बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
मुख्यमंत्री धामी द्वारा टीम का कार्यकाल बढ़ाने का यह निर्णय प्रशासनिक स्थिरता और बेहतर नीति क्रियान्वयन की दिशा में अहम कदम है। इससे न केवल टीम में भरोसा बढ़ता है, बल्कि राज्य सरकार की योजनाओं का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित होता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



