धर्म

क्या है Ram Yantra? रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गर्भगृह में क्या हुआ?

क्या है Ram Yantra?

आज अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का तीसरा दिन है। आज रामलला से पहले गर्भगृह में रामयंत्र की स्थापना हुई। आइये जानते हैं कि Ram Yantra क्या है?

हाल ही में बनाया गया अयोध्या का राम मंदिर दुनिया भर में चर्चा में है। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर में की जाएगी। लेकिन इससे पहले मंगलवार, 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है।

आज प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक उत्सव का तीसरा दिन है। आज गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित होगी। लेकिन गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित करने से पहले रामयंत्र स्थापित किया गया था।

Ram Yantra की स्थापना श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मौजूदगी में गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। क्या आप जानते हैं कि आखिर राम यंत्र क्या है और क्यों इसे रामलला की मूर्ति से पहले स्थापित किया गया था?

Ram Aayenge: प्रभु, चलहिं पराई, ठुमुकु ठुमुकु..।रामलला की बाल लीलाएं जानें

क्या है राम यंत्र?

हिंदू धर्म में हर देवता का एक यंत्र है, जिसे अलग-अलग तरह से पूजा जाता है। राम यंत्र की पूजा भी अलग है। माना जाता है कि राम यंत्र से वातावरण शुद्ध होता है, जहां भी होता है। यही कारण है कि लोग इसे अपने घर पर भी लगाते हैं, ताकि घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

Ram Yantra के ऊपर विराजेंगे रामलला

Ram Yantra को आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने स्थापित कराया, जो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले, विग्रह के आसन के नीचे राम यंत्र रखा गया। यह दक्षिण भारत में बनाया गया है। विग्रह के सामने करोड़ों मंत्रों से अभिमंत्रित राम यंत्र रखा गया है। भूमि पूजन के दौरान मंदिर की नींव में पांच शिलाओं में अलग-अलग द्रव्यों को रखा गया था, उसी तरह से रामलला के आसन का भी पूजन किया जाता है। आसन के नीचे ४५ द्रव्य हैं, जिसमें पन्ना, मोती माणिक्य, पुखराज और लहसुनिया, मूंगा, नीलम, गोमेद, पारा, सप्तधान्य और कई औषधियां हैं।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks