Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: Leica कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 और प्रीमियम फीचर्स
भारत में Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च: Leica कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, बड़े बैटरी और हाई-एंड फीचर्स। जानें कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता।
Xiaomi ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च कर दी है। इसमें दो मॉडल शामिल हैं – Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra। दोनों ही स्मार्टफोन्स में Leica कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ दमदार परफॉर्मेंस दी गई है। शाओमी का कहना है कि इन स्मार्टफोन्स का मकसद यूजर्स को बिना किसी कॉम्प्रोमाइज के हाई-एंड फीचर्स देना है।
खास ऑफर्स और सेल की जानकारी
शाओमी 17 और Xiaomi 17 Ultra की अर्ली बर्ड सेल 13 मार्च से 17 मार्च तक है। इसके बाद 18 मार्च से दोनों मॉडल्स की ओपन सेल शुरू हो जाएगी। Xiaomi 17 Ultra का 16GB+512GB वेरिएंट ₹1,39,999 में लॉन्च हुआ है, जबकि शाओमी 17 का बेस मॉडल ₹89,999 में उपलब्ध है। सेल के दौरान स्टोरेज अपग्रेड ऑफर और SBI कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।
also read:- टेक लवर्स के लिए खुशखबरी! Amazon Sale 2026 में…
Xiaomi 17 Ultra की परफॉर्मेंस और डिस्प्ले
Xiaomi 17 Ultra में 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एड्रिनो 840 GPU और HyperOS के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देता है। डिस्प्ले में 6.9-इंच की 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,060 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
Leica कैमरा सेटअप
Xiaomi 17 Ultra के रियर में ट्रिपल Leica कैमरा सेटअप है – 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस। इसके अलावा, फ्रंट में 50MP कैमरा शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है। बेस मॉडल शाओमी 17 में भी तीन कैमरे और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
Xiaomi 17 Ultra में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं शाओमी 17 में 6,330mAh बैटरी दी गई है, जिसे 100W सुपरफास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग से जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



