
अकाली दल को बड़ा झटका: तरनतारन से पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू आम आदमी पार्टी में शामिल, तरनतारन उपचुनाव 2025 में उतर सकते हैं मैदान में।
अकाली दल को बड़ा झटका: पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और तरनतारन से पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।
हरमीत सिंह संधू के आप में शामिल होने को आगामी तरनतारन उपचुनाव 2025 से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में तरनतारन से मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके चलते सीट रिक्त हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी इस सीट पर हरमीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार बना सकती है।
Also Read: https://newz24india.com/samanna-school-vehicle-safety-action/
गौरतलब है कि हरमीत सिंह संधू ने 19 नवंबर 2024 को शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदर को सौंपा था। संधू का यह कदम पंजाब की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, खासकर तरनतारन क्षेत्र में।
हरमीत सिंह संधू आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबर ने आगामी पंजाब उपचुनाव 2025 को और भी दिलचस्प बना दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, इस घटनाक्रम से आम आदमी पार्टी को तरनतारन में बड़ी बढ़त मिल सकती है।
For More English News: http://newz24india.in