शराब की लत छुड़ाने के उपाय: जानें 6 घरेलू और असरदार तरीके
जानें 6 असरदार घरेलू टिप्स जो शराब की लत छुड़ाने के उपाय में मदद करते हैं और शरीर व मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाते हैं।
शराब की आदत को छोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। लेकिन शराब की लत छुड़ाने के उपाय अपनाकर यह चुनौती थोड़ी आसान बन सकती है। शराब का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है और यह मानसिक शांति व पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। यहाँ हम कुछ आसान और प्राकृतिक तरीके बता रहे हैं, जो शराब की लत को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
1. खजूर
खजूर को शराब की लत छुड़ाने के उपाय में सबसे प्रभावी माना जाता है। दिन में 2–3 बार खजूर चबाकर खाने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शराब की इच्छा कम होती है। आप खजूर को पानी में घिसकर उसका पानी भी पी सकते हैं।
2. अजवाइन
अजवाइन पेट को साफ रखती है और शराब की तलब को घटाती है। आधा किलो अजवाइन को 4 लीटर पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इसे छानकर जब भी शराब की इच्छा हो, 1–2 चम्मच पिएं। यह भी एक असरदार शराब की लत छुड़ाने के उपाय है।
3. अदरक और शहद
अदरक में नसों को शांत करने वाले तत्व होते हैं। अदरक के टुकड़ों को शहद में भिगोकर रखें और जब भी शराब पीने की इच्छा हो, एक टुकड़ा चूसें। अदरक की चाय या अदरक का रस भी शराब की तलब को कम करता है।
also read:- विश्व टीबी दिवस 2026: टीबी के शुरुआती लक्षण और सावधानी
4. अंगूर का रस
अंगूर में मौजूद प्राकृतिक तत्व शराब की तलब को धीरे-धीरे कम करते हैं। रोजाना ताजे अंगूर खाने या अंगूर का रस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। यह भी शराब की लत छुड़ाने के उपाय में शामिल है।
5. तुलसी
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सुबह खाली पेट तुलसी के 4–5 पत्ते चबाने से शराब की तलब धीरे-धीरे कम होने लगती है।
6. सेब
सेब शराब से होने वाले दुष्प्रभावों को कम करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। दिन में 2–3 बार उबले हुए सेब खाने से शराब की लत छुड़ाने के उपाय और भी प्रभावी बनते हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



