मनोरंजन

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर आज बंधेंगे शादी के बंधन में, मुंबई में निजी समारोह की तैयारियां पूरी

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर आज मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे। ताज लैंड्स एंड होटल में निजी समारोह और कॉकटेल पार्टी का आयोजन होगा।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी 6 जुलाई को मुंबई में एक निजी समारोह में आयोजित की जा रही है, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।

ताज लैंड्स एंड में होगी शादी

जानकारी के अनुसार, यह शादी मुंबई के मशहूर ताज लैंड्स एंड होटल में संपन्न हो रही है। शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एक ही दिन में पूरी होंगी रस्में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की सभी मुख्य रस्में आज ही पूरी की जाएंगी। इसके बाद कपल की ओर से एक कॉकटेल पार्टी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हो सकते हैं।

मेहमानों के लिए आधुनिक भारतीय ड्रेस कोड तय किया गया है, ताकि समारोह को एक खास और ट्रेंडी लुक दिया जा सके।

also read:- Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और उनकी पत्नी…

प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलक

शादी से पहले मुंबई में कई प्री-वेडिंग रस्में भी हुईं, जिनमें ‘माता की चौकी’, मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी शामिल रही। अंशुला कपूर ने इन सभी फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जो तेजी से वायरल हुईं।

2022 में हुई थी पहली मुलाकात

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

जुलाई 2025 में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया था। खास बात यह रही कि उन्होंने प्रपोजल उसी समय (रात 1:15 बजे) किया, जब तीन साल पहले दोनों की पहली बातचीत शुरू हुई थी।

बॉलीवुड हस्तियों की नजरें शादी पर

इस निजी समारोह में बॉलीवुड से कई करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। कपूर परिवार की इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button