धर्म

Shani Dev (शनि देव) करेंगे सारे कष्ट दूर,कर्ज से चाहिए छुटकारा,तो शनिवार को जरूर करें ये आसान उपाय,

Shani Dev (शनि देव):

Shani Dev (शनि देव) अपने कर्मों के अनुसार दंड और फल भी देते हैं। शनिवार न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि देव की पूजा का दिन है।

हिंदू धर्म में हर दिन एक देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। शनिवार न्याय और कर्मफल के देवता Shani Dev (शनि देव) का दिन है। Shani Dev (शनि देव) कर्मफल दाता हैं। माना जाता है कि ये जातक को उसके कार्यों के अनुसार परिणाम देते हैं। यही कारण है कि शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि प्राप्त है। जिन लोगों ने अच्छे काम किए हैं, उन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। जिन लोगों ने बुरे काम किए हैं, उन पर शनिदेव का प्रकोप आता है। यदि आपकी कुंडली में भी शनि परेशान है, तो शनिवार को कुछ उपाय करने से जातक की सभी मनोकामना पूरी होगी। चलिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य रवि शुक्ला से उन उपायों  के बारे में जानते हैं |

शनिवार को यह उपाय अवश्य करें:

* Shani Dev (शनि देव) का वाहन माना जाता है काला कुत्ता। यदि आपके सामने कोई काला कुत्ता दिखाई दे, तो उसे कुछ खाने के लिए अवश्य दें। ऐसा करने से शनि दोष से तुरंत छुटकारा मिलेगा।

* शनि की साढ़ेसाती या ड़य्या से पीड़ित व्यक्ति को शनिवार को व्रत रखना बहुत फायदेमंद होता है। इस दिन पीपल को पूजा जाता है। इस दिन शाम को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शनिदेव बहुत खुश होते हैं। प्रत्येक शनिवार पीपल की इसी तरह पूजा करें। इससे शनिदेव जल्द प्रसन्न होंगे और दुष्ट की जगह शुभ परिणाम देंगे।

* जो भी जातक शनिवार को गरीबों को दान देता है। उस पर Shani Dev (शनि देव) बहुत खुश होते हैं। ऐसा करना बहुत फायदेमंद होता है। इस दिन गरीबों को शनि चालीसा, उड़द, कंबल, काला छाता, तिल, जूता, चप्पल, कंबल, आदि दें। इन वस्तुओं का दान करने से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी पीड़ा दूर करते हैं। शनिवार को दान करना शनि देव को प्रसन्न करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

* शनिवार को किसी काली गाय की पूजा करें यदि आपका घर कर्ज के तले दब गया है या पैसे नहीं है। कुमकुम का तिलक उसके माथे पर लगाएं। बूंदी का लड्डूखिलाएं। आपके सारे कर्ज बहुत जल्द समाप्त हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button