राज्यबिहार

CM Nitish Kumar विवादित बयान देने वाले अशोक चौधरी पर मेहरबान हुए, दिया बड़ा पद

हाल ही में इशारों में CM Nitish Kumar की उम्र पर निशाना साधने वाले मंत्री अशोक चौधरी को बड़ा प्रोमोशन मिला है। पार्टी में अशोक चौधरी को CM नीतीश ने उच्च पद दिया है।

CM Nitish Kumar ने बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी को बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। आपको बता दें कि अशोक चौधरी ने पिछले दिनों नीतीश कुमार को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने इशारों में सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश की बढ़ती उम्र पर निशाना साधा था। हालांकि, अब नीतीश कुमार, अशोक चौधरी पर मेहरबान हो गए हैं।

तत्काल प्रभावी से नियुक्ति

जनता दल यूनाइडेट ने अशोक चौधरी की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

अशोक चौधरी का विवादित बयान क्या था?

मंत्री अशोक चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कविता लिखी थी- “बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए। यदि कोई एक बार नहीं समझ रहा है, तो दूसरे को समझाना “छोड़ दीजिए”। बच्चे बड़े होने पर स्वतंत्र निर्णय लेने लगे तो उनकी मदद करना भूल जाओ। अशोक चौधरी की पोस्ट से लगता था कि उन्होंने सीएम नीतीश की बढ़ती उम्र को लक्षित किया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने अशोक चौधरी की इस पोस्ट पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश को किसी के सुझाव की जरूरत नहीं है।

सीएम नीतीश से हुई थी मुलाकात

बातचीत के बाद अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सवा घंटे तक चली बैठक के बाद, अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश के साथ एक तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने कहा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।””

Related Articles

Back to top button