राज्यझारखण्ड

 CM Hemant Soren रांची में गरजे, झारखंडी लड़कर अपना हक लेंगे, जेल और लाठी-डंडे से नहीं डरेंगे

 CM Hemant Soren:-

झारखंड के  CM Hemant Soren ने एक बार फिर राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब हम अधिकार मांगते हैं तो हमें जेल में डाल देते हैं लेकिन झारखंडी जेल और लाठी-डंडे से डरने वाला नहीं है। भाजपा के सदस्यों को भी व्यापारी बताया गया। इनके पास इतने पैसे हैं कि जहां हारते हैं वहां पर सरकार खरीद लेते हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोला। राजधानी के प्रभात तारा मैदान में 1.77 लाख किसानों के 400 करोड़ से अधिक के लोन माफी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब हम अधिकार मांगते हैं तो हमें जेल में डाल देते हैं, लेकिन झारखंडी जेल और लाठी-डंडे से डरने वाला नहीं है। लड़कर झारखंड लिया था। अब लड़कर अपना हक भी लेंगे।

उन्होंने कहा, विपक्ष ने लगातार झूठा आरोप लगाया और अंत में उन्हें जेल में डाल दिया। अगर कोई झूठा आरोप लगाकर सरकार को परेशान करता है, तो गरीबों की हाय लगती है, क्योंकि सरकार नेक और ईमानदार है। आपके आशीर्वाद से हम फिर से आपके सामने हैं। उनका दावा था कि राज्य में चुनाव जल्द ही होंगे। विपक्षी गिद्ध की तरह मंडरा रहे हैं। ऐसी-ऐसी शक्ल के लोग दिख रहे हैं, जिसे आपने कभी नहीं देखा होगा। यह लोग चुनाव में दिखेंगे। इनसे होशियार रहिएगा, क्योंकि चुनाव के बाद ये लोग नहीं दिखेंगे।

Related Articles

Back to top button