भारत

Union Minister Dr. Virendra Kumar 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2024 पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करेंगे

Union Minister Dr. Virendra Kumar: भारत सरकार वरिष्ठ नागरिक कल्याण को बढ़ावा देने और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए महीने भर गतिविधियों का आयोजन करेगी

Union Minister Dr. Virendra Kumar: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने भारत में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को बढ़ावा देने में निरंतर रूप से अग्रणी भूमिका निभाई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार कल नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2024 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

वृद्धजनों के लिए प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, 2024 का अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के योगदान का सम्मान करने और पूरे महीने उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियों की एक व्यापक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और जनता, नागरिक समाज एवं अन्य सरकारी निकायों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इसका उद्देश्य अंतर-पीढ़ीगत बंधन के महत्व पर जोर देने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के अमूल्य योगदान को पहचानना और उनके कल्याण के संदर्भ में जागरूकता बढ़ाना भी है।

भारत मैड्रिड, स्पेन में आयोजित द्वितीय संयुक्त राष्ट्र महासभा की राजनीतिक घोषणा और मैड्रिड इंटरनेशनल प्लान ऑफ एक्शन ऑन एजिंग (2002) का हस्ताक्षरकर्ता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 अक्‍टूबर, 1990 के दिन 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में नामित किया था। महासभा ने 1982 की अंतरराष्ट्रीय वृद्धावस्था कार्य योजना के आधार पर वृद्ध व्यक्तियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों को अपनाया। इसमें चार सिद्धांत- स्वतंत्रता, भागीदारी, देखभाल, आत्म-पूर्ति और गरिमा शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के दशक 2021-30 को स्वस्थ वृद्धावस्था का दशक भी घोषित किया गया है और इसे बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के एसडीजी (3) लक्ष्य के साथ संरेखित किया गया है। भारत ने मैड्रिड योजना से काफी पहले 1999 में राष्ट्रीय वृद्धजन नीति (एनपीओपी) तैयार की थी।

अक्टूबर 2024 के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियां:

1. 1 अक्‍टूबर, 2024 के कार्यक्रम:

क. मुख्य कार्यक्रम: माननीय मंत्री महोदय की उपस्थिति में नई दिल्ली में एक शैक्षणिक संस्थान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता उपकरण वितरित करने सहित विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा।

ख. राष्ट्रीय वयोश्री शिविर: माननीय मंत्री महोदय की उपस्थिति में पूरे भारत में 51 अलग-अलग स्थलों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और आवश्यक देखभाल प्रदान करने, उनकी गतिशीलता और समग्र कल्याण को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

2. अंतर-मंत्रालय सहयोग: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पर्यटन, गृह मंत्रालय, आयुष मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों को पत्र लिखकर वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशिष्ट गतिविधियों का शुभारंभ करने का आग्रह किया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं-सहायता समूहों को शामिल करते हुए कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें विशेष रूप से अंतर-पीढ़ीगत संबंध और पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

3. वार्ता श्रृंखला: राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान (एनआईएसडी) द्वारा 16 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मुद्दों पर वार्ता श्रृंखला का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें उनके अधिकार, कल्याण और स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था का महत्व शामिल होगा।

4. क्षेत्रीय संसाधन प्रशिक्षण केंद्रों (आरआरटीसी) द्वारा कार्यक्रम/गतिविधियां: मंत्रालय के वरिष्ठ नागरिक प्रभाग के अंतर्गत आरआरटीसी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियों/कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जैसे वॉकथॉन, टॉक सीरीज, युवाओं/बच्चों द्वारा रैलियां, विश्वविद्यालय/कॉलेजों/संस्थानों में शपथ दिलाना, संवेदनशीलता सत्र, प्रतियोगिताएं, बैनर, मेले और खेल/सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता/कहानी वाचन, टाइम बैंक अवधारणा को बढ़ावा देना, आईडीओपी और स्वास्थ्य शिविर और सत्र मनाना और व्यापक पालन सुनिश्चित करने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से धन प्राप्त करने वाले और वृद्धाश्रमों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार गैर-सरकारी संगठन अपने-अपने वृद्धाश्रमों में विशेष गतिविधियों जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला प्रदर्शनी और आसपास के इलाकों के वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करते हुए वरिष्ठों और युवा पीढ़ी के बीच परस्पर संवादात्मक सत्रों का आयोजन करेंगे।

5. माईगॉव क्विज और शपथ अभियान:

क. वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं पर राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी का माईगॉव प्लेटफॉर्म पर शुभारंभ किया गया है। यह प्रश्नोत्तरी सभी आयु समूहों, विशेषकर युवाओं के बीच वृद्ध व्यक्तियों के सम्मान और देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देगी।

ख. माईगॉव पर समर्पित शपथ नागरिकों को अपने समुदायों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, आदर और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए आमंत्रित करेगी।

6. वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शुभारंभ: वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शीघ्र ही शुभारंभ किया जाएगा। यह पोर्टल वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजनाओं, नीतियों और कल्याणकारी उपायों के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए एक व्यापक मंच के रूप में कार्य करेगा।

7. व्यापक सांस्कृतिक कार्यक्रम: 24 अक्टूबर को ‘सुखद वृद्धावस्था का महोत्सव: जीवन की 60 वर्ष शुरूआत’ शीर्षक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 70 वर्ष की आयु के कलाकार सक्रिय वृद्धावस्था, गुरु शिष्य परंपरा, अंतर-पीढ़ीगत एकजुटता, देखभाल और सम्मान की भारतीय पारंपरिक प्रणालियों के संदेश का उल्लेख करेंगे।

8. ग्रैंड फिनाले: महीने भर चलने वाले इस उत्सव का समापन ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम के साथ होगा जिसका आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।

Source: https://pib.gov.in/

Related Articles

Back to top button