राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini हरियाणा में जीत को लेकर आश्वस्त, “8 अक्टूबर को जनता जवाब देगी, कांग्रेस शुरू करेगी ईवीएम को रोना’

CM Nayab Saini: हरियाणा चुनाव के लिए कई एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 50 से अधिक सीटें मिलने का दावा किया है, लेकिन हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने दावा किया है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

CM Nayab Saini: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बना रही है। उनके पास सभी रिपोर्ट हैं, जिसके आधार पर वे ऐसा कह रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि 8 अक्टूबर को कांग्रेस ईवीएम को रोना शुरू करेगी और जनता प्रतिक्रिया देगी। कांग्रेसियों का कहना होगा कि ईवीएम खराब है।

नायब सैनी पंचकूला में थे। यहां, उन्होंने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि मैं दो करोड़ अस्सी लाख लोगों को धन्यवाद देता हूँ। मित्रता और सौहार्द्र का भाव रखते हुए सभी ने चुनाव में भाग लिया। मैं विशेष रूप से इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

हरियाणा पुलिस को किया सलाम

नायब सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में उनकी कड़ी मेहनत ने हमें लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाया। मैं हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी सलाम करता हूं, जिनकी सतर्क सुरक्षा के कारण ये विधानसभा चुनाव बिना किसी अप्रिय घटना के संभव हो पाया।

एक्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया

शनिवार को 90 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। सुबह से ही वोटर्स उत्साहित होकर मतदान कर रहे थे। शाम को मतदान के बाद सबका ध्यान एक्जिट पोल पर था। कांग्रेस को कई एग्जिट पोल में 60 प्लस सीटें मिलती दिखाई दीं। कांग्रेस एग्जिट पोल से खुश है। भाजपा भी आठ तारीख का इंतजार में है। भाजपा का कहना है कि कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं। 8 तारीख को भाजपा जीत जाएगी। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button