डिनर डेट पर फिर संग नजर आए रितिक-सबा
![डिनर डेट पर फिर संग नजर आए रितिक-सबा 1 saba rithik](https://newz24india.com/wp-content/uploads/2022/02/saba-rithik.jpg)
रितिक रोशन एक बार फिर रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आए। दसअसल मुंबई के बांद्रा स्थित रेस्तंरा से उन्हें बाहर निकलते देखा गया। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे रेस्तंरा से निकलते हैं और गाड़ी में आ कर बैठ जाते हैं। मीडिया के कैमरों ने एक बार फिर दोनों को एक साथ कैच किया है। वहीं, सबा मीडिया के कैमरों से बचती नजर आ रही थी।
रितिक ने कैजुअल लुक में क्रिम कलर की पैंट के साथ वाइट टी-शर्ट के ऊपर एक चेक शर्ट पहनी थी जिसके साथ उन्होंने टोपी को क्लब किया था। वहीं सबा लाइट ब्लू डेनिम के साथ येलो टॉप पहने दिखीं साथ ही वह अपने लंबे बाल की मदद से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती नजर आई।
उनके इस तरह से दोबारा दिखने पर फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या वे सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। एक फैंन ने इनके फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा वे एक साथ प्यारे लग रहे हैं।
गारैतलब है कि इससे पहले भी रितिक को सबा आजाद के साथ मुंबई में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों के चर्चे शुरू हो गए हैं। हालांकि रितिक और सबा का अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। बतादें कि रितिक रोशन और सबा एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक.दूसरे से मिले थे।