राज्यउत्तर प्रदेश

Yogi Govt News: यूपी में योगी सरकार ने जीएसटी देने वालों पर ब्याज और अर्थदंड किया माफ, व्यापारियों को राहत

Yogi Govt News: यूपी में व्यापारियों और बड़े व छोटे उद्यमियों के लिए राहत की खबर है। योगी सरकार ने पिछले तीन वर्षों के ब्याज और अर्थदंड को माफ कर दिया है। सरकार को फंसा हुआ पैसा मिलेगा।

Yogi Govt News: यूपी के व्यापारियों बड़े  व छोटे उद्यमियों को राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के बड़े और छोटे उद्यमियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले तीन सालों का ब्याज व अर्थदंड माफ कर दिया है। 31 मार्च तक इसका लाभ उठाया जा सकता है। इससे ब्याज कम होगा और सरकार को फंसा हुआ धन मिलेगा।

प्रमुख सचिव राज्य कर एम. देवराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के व्यापारियों, बड़े और छोटे उद्यमियों को 2017-2018, 2018-19 और 2019-2020 के माल एवं सेवा कर जमा करने पर ब्याज व अर्थदंड माफ किया जा रहा है। भारत सरकार की इस योजना का लाभ सभी करदाताओं को तुरंत लेना चाहिए। करदाता इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य कर विभाग के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

सरकारी राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य भी पूरा होगा

प्रमुख सचिव जीएसटी ने कहा कि इस योजना से लगभग 1.84 लाख करदाताओं को लाभ मिलेगा, साथ ही सरकारी राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य भी पूरा होगा। विभाग भी संबंधित करदाताओं को व्यक्तिगत रूप से सूचित करता है। प्रमुख सचिव ने कहा कि राज्य कर विभाग राज्य की अर्थव्यवस्था का सिर है। व्यापारियों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उनको किसी भी प्रकार से क्षति नहीं होने देगी। इसके लिए राज्य कर विभाग पूरी तरह से तत्पर है। सभी करदाताओं की सुरक्षा की जाएगी। उनका अनुरोध था कि सभी करदाताओं को इस योजना से अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button