धर्म

Pradosh Vrat: पहला मार्च महीने का प्रदोष व्रत कब है? शिव पूजन का मुहूर्त और व्रत पारण का समय जानें

March first pradosh vrat kab hai: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत जिस दिन त्रयोदशी तिथि के समय होता है, उस दिन प्रदोष व्रत किया जाता है। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल शुरू होता है। मार्च का पहला प्रदोष व्रत कब है, जानें-

March first pradosh vrat kab hai: हर महीने भगवान शिव को समर्पित दो प्रदोष व्रत होते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विधिवत पूजन करने से संतान से जुड़े कष्ट दूर होते हैं। कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर पहला प्रदोष व्रत रखा जाता है, जबकि शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर दूसरा। हिंदू पंचांग में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। भौम प्रदोष व्रत मंगलवार को होता है। यह प्रदोष व्रत मार्च महीने में पहला होगा। मार्च का पहला प्रदोष व्रत, पूजन और व्रत पारण का समय जानें-

मार्च महीने में भौम प्रदोष व्रत कब होगा: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 11 मार्च को सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगी और 12 मार्च को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष 11 मार्च 2025, मंगलवार को होगा। यह मंगलवार होने के कारण भौम प्रदोष व्रत कहलाता है।

शिव पूजन का शुभ मुहूर्त: प्रदोष व्रत में शिव पूजन करना बहुत शुभ है। शिव पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 27 मिनट से रात 08 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

भौम प्रदोष व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये योग बहुत अच्छे परिणाम देते हैं। यह मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का अच्छा फल मिलता है

भौम प्रदोष व्रत पारण मुहूर्त: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के पश्चात करना शुभ माना गया है। भौम प्रदोष व्रत का पारण 12 मार्च 2025 को सुबह 06 बजकर 34 मिनट के बाद किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button