स्वास्थ्य

Health Tips: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए इन उपायों को अपनाएं, बीमारियां दूर हो जाएंगी

Health Tips: बाहर से स्वस्थ दिखना पर्याप्त नहीं है; मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। डॉक्टर ने इसलिए प्राकृतिक रूप से शरीर की देखभाल करने के लिए कुछ सुझाव दिए।

Health Tips: स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन होता है। एक व्यक्ति के लिए उसका स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। लेकिन इन सबमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि बाहर से स्वस्थ दिखना ही नहीं चाहिए; अंदरूनी तौर पर भी स्वस्थ होना चाहिए। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा ने प्राकृतिक रूप से शरीर की देखभाल करने के लिए कुछ सुझाव दिए। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने पर आप एक अच्छा जीवन जी पाते हैं।

हेल्दी रहने के लिए इन सुझावों का पालन करें:

संतुलित भोजन करें: दैनिक भोजन पर आपके शरीर का प्रभाव पड़ता है, इसलिए कोशिश करें कि हमेशा स्वस्थ भोजन करें। पूरक मात्रा में सभी विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों का आपके आहार में होना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ हर दिन चार लीटर से अधिक पानी पीना चाहिए। ताजे फलों और पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। सुबह का भोजन अवश्य करें।

व्यवस्थित जीवनशैली को अपनाएं: स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है। आपको शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए और घरेलू कामों में अपना योगदान देना चाहिए। कोशिश करें कि बहुत देर तक बैठने या सोने का काम न करें क्योंकि इससे मोटापा बढ़ने और कई बीमारियाँ हो सकती हैं।

शरीर को साफ़ रखें: रोजाना सुबह उठकर दाँतों को साफ करना, नहाना और स्वस्थ भोजन करना एक बोझिल काम लग सकता है, लेकिन स्वस्थ रहने की पहली क्रिया है अपने शरीर को साफ रखना। नियमित रूप से स्नान करना चाहिए, नाखूनों को काटकर साफ करना चाहिए और हर दिन 7 घंटे सोना चाहिए, देर रात तक नहीं जगना चाहिए।

नियमित रूप से व्यायाम करें: आजकल लोगों का जीवन बहुत तनावपूर्ण होता है, जिससे कई बीमारियां होती हैं। नियमित रूप से योग, प्राणायाम और व्यायाम करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

नियमित रूप से चेकअप कराएं: स्वास्थ्य रहने के लिए हर महीने अपने शरीर की जाँच करवानी चाहिए. ऐसा करने से आप किसी भी बीमारी को शुरूआत में ही पहचान सकते हैं और उसके अनुसार उपचार कर सकते हैं।

नशीली पदार्थ का सेवन न करें: स्मोकिंग या शराब आदि का सेवन करने से आपके फेफड़े और लीवर ख़राब हो सकते हैं। इतना ही नहीं स्मोकिंग आपकी स्किन को भी ख़राब कर सकता है, जिससे आप वक़्त से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। इसलिए ऐसी नशीली पदार्थों से परहेज करें।

मेन्टल हेल्थ पर ध्यान दें: शरीर और मन दोनों स्वस्थ होने पर व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है। क्योंकि तभी आप पूरी तरह से किसी भी काम में लग जाएंगे और खुश रहेंगे। इसलिए आपको मेडिटेशन करना चाहिए और पॉजिटिव सोचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button