Cancer Ganth Pain: क्या कैंसर वाली गांठ में दर्द होता है? डॉक्टर ने बताए ऐसे लक्षण, जो नजरअंदाज नहीं करने चाहिए

Cancer Ganth Pain: अगर शरीर के किसी भी हिस्से में कोई गांठ बनती है, तो उसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
Cancer Ganth Pain: अगर शरीर के किसी भी हिस्से में कोई गांठ बनती है, तो उसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। यह गांठ सामान्य भी हो सकती है, लेकिन कुछ मामलों में यह कैंसर की भी निशानी हो सकती है। बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर गांठ में दर्द नहीं है, तो चिंता की बात नहीं—लेकिन यह सोच गलत साबित हो सकती है। आइए जानें विशेषज्ञ डॉक्टर का इस पर क्या कहना है।
कैंसर के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? Cancer Gum Pain
पिछले कुछ वर्षों में कैंसर के मामलों में तेज़ी से इज़ाफा हुआ है, खासकर महिलाओं में। (Cancer Gum Pain) ब्रेस्ट कैंसर और ओवेरियन कैंसर महिलाओं में सबसे ज़्यादा पाए जाने वाले प्रकार हैं। कैंसर को एक जानलेवा बीमारी माना जाता है, और समय रहते इसका पता चलना बेहद जरूरी है, वरना इलाज मुश्किल हो जाता है।
हेल्थ को लेकर रहें सतर्क
कैंसर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि हम अपने शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान दें। एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाएं। (Cancer Gum Pain) खासतौर पर शरीर में कोई गांठ महसूस हो तो उसे नजरअंदाज न करें। बहुत से लोग मानते हैं कि अगर गांठ में दर्द नहीं है तो वह सामान्य है, लेकिन ऐसा नहीं है।
डॉक्टर क्या कहते हैं?
बीएलके और मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली की सीनियर रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट और ऑन्को-सर्जन डॉ. गरिमा सिंह के अनुसार, कैंसर की गांठों में शुरुआत में दर्द महसूस नहीं होता। जब ये गांठ छोटी होती हैं, तब वे अक्सर पेनलेस होती हैं। लेकिन जैसे-जैसे गांठ बढ़ती है और आसपास के टिशूज़ या अंगों पर असर डालती है, तब दर्द शुरू हो सकता है। इसके अलावा, अगर गांठ में कोई संक्रमण हो जाए या बायोप्सी के बाद कोई प्रतिक्रिया हो, तब भी दर्द हो सकता है।
गांठ को हल्के में न लें
कुछ गांठों में हल्का दर्द हो सकता है, जबकि कई बिल्कुल दर्दरहित होती हैं। (Cancer Gum Pain) यदि किसी गांठ से खून या किसी प्रकार का तरल रिसने लगे, तो यह बेहद खतरनाक संकेत हो सकता है। ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
कैंसर के संभावित लक्षण जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए:
-
अचानक भूख कम लगना और तेजी से वजन घटना।
-
लगातार खांसी आना, खासकर खून के साथ।
-
आवाज में बदलाव होना (विशेषकर फेफड़ों के कैंसर में)।
-
पेट में तेज दर्द रहना या बार-बार पीलिया होना।
-
शरीर पर अचानक नए मस्सों का उभरना।
-
पेशाब में खून आना, चाहे उसमें दर्द हो या न हो।
-
खाने में तकलीफ होना, जैसे तीखा या गर्म खाना खाने में जलन महसूस होना।