
Mannara Chopra Father Death News:“बिग बॉस 18 फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। मन्नारा ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर साझा की।”
Mannara Chopra Father Death: बिग बॉस 18 फेम और अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन 16 जून 2025 को हो गया। वे प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के चाचा थे। उनके निधन की खबर से चोपड़ा परिवार और फैंस दुखी हैं।
काफी समय से बीमार चल रहे थे मन्नारा के पिता| Mannara Chopra Father Death
ज़ूम की रिपोर्ट के मुताबिक, रमन राय हांडा बीते कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी कामिनी हांडा और दो बेटियाँ – मन्नारा और मिताली हैं। (Mannara Chopra Father Death)स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के चलते उन्होंने 16 जून को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है।
मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मन्नारा चोपड़ा ने अपने पिता के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। उन्होंने लिखा,“बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के निधन की सूचना देते हैं, जो 16 जून 2025 को हमें छोड़ गए। वह हमारे लिए ताकत का स्तंभ थे।” मन्नारा ने यह भी बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार 18 जून 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अंबोली श्मशान घाट पर किया जाएगा।
बिग बॉस 18 के बाद मन्नारा बनीं मशहूर चेहरा
रियलिटी शो बिग बॉस 18 में भाग लेने के बाद मन्नारा चोपड़ा एक जानी-पहचानी शख्सियत बन गईं। शो में अपने सहज और चुलबुले अंदाज़ से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा वे तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में देखा गया था, लेकिन उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया।