
‘Taarak Mehata Ka Ooltah Chashma’ में बबीता जी की गैरमौजूदगी को लेकर फैली अफवाहों पर मुनमुन दत्ता ने खुद वीडियो बनाकर सफाई दी। जानिए क्या है शो का नया ट्रैक और कब होगी मुनमुन की वापसी।
टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘Taarak Mehata Ka Ooltah Chashma’ में बबीता अय्यर के किरदार को लंबे समय से निभा रही अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की अचानक शो से गायब होने की खबरों ने फैंस के बीच अफवाहों को जन्म दे दिया था। सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर थी कि मुनमुन ने शो छोड़ दिया है। खासतौर पर तब जब पहले दया भाभी यानी दिनेश लहरी की शो से छुट्टी की खबरें आई थीं, तब इस खबर ने और तूल पकड़ लिया।
Taarak Mehata Ka Ooltah Chashma: मुनमुन ने शेयर किया है वीडियो
लेकिन अब मुनमुन दत्ता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके इन सभी अफवाहों को खारिज किया है। वीडियो में मुनमुन शो के सेट पर बबीता और अय्यर के घर की शूटिंग करती नजर आ रही हैं। वह ब्लैक एंड व्हाइट जंपसूट में दिखाई दीं और वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अफवाहें हमेशा सच नहीं होतीं।” यह साफ संकेत है कि मुनमुन ने शो नहीं छोड़ा है और वे जल्द ही दर्शकों के बीच वापसी करेंगी। मुनमुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे फैंस को बड़ी राहत मिली है और उनकी वापसी की उम्मीदें फिर से जीवित हो गई हैं।
View this post on Instagram
वहीं, Taarak Mehata Ka Ooltah Chashmaशो के वर्तमान ट्रैक में गोकुलधाम सोसायटी के सदस्यों की एक पुरानी हवेली में पिकनिक मनाने की कहानी दिखाई जा रही है, जहां एक भूतनी के होने की चर्चा है। इस भूतनी को अब तक केवल आत्माराम भिड़े ने देखा है, जिसने उससे कपड़े भी धुलवाए हैं। भिड़े की हालत डर के कारण खराब हो चुकी है, जबकि बाकी सदस्य अभी भी अनजान हैं। इस दौरान जेठालाल, डॉ. हाथी, कोमल हाथी, बबीता जी और अय्यर जैसे प्रमुख किरदारों की गैरमौजूदगी फैंस को चिंता में डाल रही है।
मुनमुन दत्ता के वीडियो ने इस चिंता को कम किया है और उनके लौटने का विश्वास बढ़ा दिया है। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब ये सभी किरदार फिर से अपने मजेदार अंदाज में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापस लौटेंगे।
For More English News: http://newz24india.in