
हरियाणा CET 2025 एडमिट कार्ड: हरियाणा CET 2025 के लिए HSSC ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी cet2025groupc.hryssc.com से अपना CET Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया।
हरियाणा CET 2025 एडमिट कार्ड: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने CET Group-C परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर अपना HSSC CET Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी साझा की है। हरियाणा CET ग्रुप-C परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
CET Group-C 2025 परीक्षा में शामिल होंगे 13.47 लाख अभ्यर्थी
इस वर्ष CET परीक्षा के लिए 13 लाख 47 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। राज्य भर में 1,350 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सुविधा भी दी जाएगी।
महिला उम्मीदवारों के साथ उनके परिवार का एक सदस्य भी फ्री में यात्रा कर सकेगा।
हरियाणा CET 2025 परीक्षा के दिन स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद
परीक्षा को देखते हुए 26 जुलाई (शनिवार) को राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 27 जुलाई पहले से ही रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा।
हरियाणा CET 2025 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड:
-
HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hryssc.com पर जाएं।
-
होमपेज पर दिख रहे “HSSC CET 2025 Admit Card Download Link” पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा, जिसमें Login Dashboard दिखाई देगा।
-
यहां CET रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
-
स्क्रीन पर आपका CET Admit Card 2025 दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
-
पासवर्ड भूलने की स्थिति में, “Forget Your Password/CET Reg. No.” पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर आए OTP से नया पासवर्ड सेट करें।
For More English News: http://newz24india.in