हरियाणाराज्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीद उधम सिंह की जन्मभूमि सुनाम में श्रद्धांजलि दी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीद उधम सिंह की जन्मभूमि सुनाम में जाकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की बहादुरी और बलिदान को याद किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीद उधम सिंह की जन्मभूमि पंजाब के सुनाम में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीद उधम सिंह की बहादुरी, तपस्या और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को मौत के घाट उतारने वाले शहीद उधम सिंह के अद्भुत त्याग को सलाम किया।

 मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और संग्रहालय का दौरा कर उनकी जीवन गाथा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से भी मुलाकात की और उनकी मांगों को सुना।

also read: नायब सैनी ने लाडवा में स्मार्ट क्लास विस्तार कार्यक्रम और…

जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आजादी की कीमत समझना जरूरी है क्योंकि इसे शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हासिल किया है। उन्होंने पंजाब सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब में जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं और लोग अब बदलाव के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीएम मोदी के सपने को याद करते हुए कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाना होगा।

कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस आयोजन में शहीद उधम सिंह की वीरता और देशभक्ति को याद करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के प्रति समर्पित बताया गया।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button