धर्म

2 August 2025 Surya Grahan: क्या 2 अगस्त को सच में सूर्य ग्रहण लग रहा है? जानिए सच्चाई

2 August 2025 Surya Grahan: 2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण लगने की अफवाहें इंटरनेट पर वायरल हैं। जानिए क्या सच में इस दिन ग्रहण लगेगा या यह सिर्फ एक भ्रम है। पढ़ें पूरी सच्चाई और 2025 में सूर्य ग्रहण की सही तारीखें।

2 August 2025 Surya Grahan: क्या 2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण लग रहा है? इस सवाल को लेकर इंटरनेट पर काफी सर्च किया जा रहा है। लोग सूर्य ग्रहण की तिथि और प्रभाव के बारे में जानना चाह रहे हैं। लेकिन अगर आप भी इसी भ्रम में हैं कि 2 अगस्त को ग्रहण है, तो यह जानकारी आपके लिए है।

क्या 2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण है? 2 August 2025 Surya Grahan

नहीं, 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। दरअसल, यह एक अफवाह या कन्फ्यूजन है जो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ऐसे में लोगों को सही जानकारी देना जरूरी है।

असल में 2 अगस्त 2027 को लगेगा ‘सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण’

2 August 2025 Surya Grahan: इस कन्फ्यूजन की जड़ 2 अगस्त 2027 है। इस दिन एक दुर्लभ और ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसे ‘सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण’ कहा जा रहा है। यह खगोलीय घटना यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों से दिखाई देगी और करीब 6 मिनट 22 सेकंड तक अंधकार छा सकता है। इसके बाद ऐसा दृश्य 2114 में ही देखने को मिलेगा।

2025 में कितने सूर्य ग्रहण हैं?

2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण हो रहे हैं:

  1. 29 मार्च 2025 – यह ग्रहण पहले ही हो चुका है।

  2. 21 सितंबर 2025 – यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा।

इनमें से कोई भी ग्रहण 2 अगस्त को नहीं है। अतः उस दिन कोई सूतक या पूजा-पाठ पर पाबंदी नहीं होगी।

सूर्य ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को विशेष और संवेदनशील समय माना जाता है। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, मूर्तियों को ढक दिया जाता है और किसी भी शुभ कार्य को वर्जित माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, दान और भगवान के दर्शन का विशेष महत्व होता है।

ALSO READ:- पुत्रदा एकादशी 4 या 5 अगस्त? जानें व्रत की सही तारीख,…

Related Articles

Back to top button