राज्यहरियाणा

हरियाणा कानून व्यवस्था: हरियाणा में 2024 में 7 गैंगस्टर ढेर, 47 मुठभेड़ में पकड़े गए 57 बदमाश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार

हरियाणा कानून व्यवस्था: हरियाणा में 2024 में 7 गैंगस्टर मारे गए और 47 मुठभेड़ में 57 बदमाश गिरफ्तार हुए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विपक्ष को कड़ा जवाब देते हुए बताया कि कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है।

हरियाणा कानून व्यवस्था: भिवानी की अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद विपक्ष ने हरियाणा में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। विधानसभा सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस विधायक इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा चुके हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विपक्ष को कड़ा जवाब देते हुए राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने दी कानून-व्यवस्था पर बड़ी जानकारी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 2024 में राज्य में कुल 42 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 7 गैंगस्टर मारे गए और 57 बदमाश घायल या गिरफ्तार किए गए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस और इनेलो सरकारों के दौरान अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना भी मुश्किल था, लेकिन अब पुलिस ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है।

Also Read: HSSC CET Result 2025: हरियाणा CET ग्रुप C रिजल्ट जल्द होगा घोषित, यहाँ जानें महत्वपूर्ण जानकारी

संगठित अपराध पर कड़ी कार्रवाई के लिए STF का गठन

सीएम ने बताया कि 2017 में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया, जिसके बाद कई अपराधी प्रदेश छोड़ने पर मजबूर हुए। अब राज्य में एसओपी (Standard Operating Procedure) लागू की जा रही है ताकि संगठित अपराधों पर स्थायी रूप से रोक लगाई जा सके।

पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार

हरियाणा सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 106 कंपनियां और 53 स्वैट टीमें बनाई हैं, जिनमें प्रशिक्षित पुलिस कमांडो तैनात हैं। डायल 112 सेवा को और प्रभावी बनाया गया है, साथ ही महिला सुरक्षा के लिए 24 दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन टीम भी सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस विभाग में कुछ पद रिक्त हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button