राज्यपंजाब

हरपाल सिंह चीमा: पंजाब में घग्गर नदी को चौड़ा करने के लिए केंद्र सरकार ने हरियाणा से कोर्ट का स्टे हटाने का आग्रह किया

पंजाब सरकार घग्गर नदी को चौड़ा करने के लिए केंद्र सरकार से हरियाणा से कोर्ट का स्टे हटाने का आग्रह कर रही है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाढ़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा उपायों का भी जानकारी दी।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार घग्गर नदी के कारण बार-बार उत्पन्न हो रही बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समस्या को हल करने के लिए घग्गर नदी को चौड़ा करना आवश्यक है। लेकिन हरियाणा सरकार ने पंजाब में मकरौड़ साहिब से कड़ैल तक के क्षेत्र में नदी चौड़ा करने के प्रयासों पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे हासिल कर रखा है, जिससे यह काम रुका हुआ है।

हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह हरियाणा सरकार से बात कर कोर्ट के स्टे को हटवाए ताकि पंजाब सरकार घग्गर नदी के तटबंध मजबूत कर सके और बाढ़ नियंत्रण के स्थायी उपाय लागू कर सके। खनौरी हेडवर्क्स पर नदी की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में घग्गर नदी में पानी का स्तर 743.7 फुट है, जबकि खतरे का निशान 748 फुट है, इसलिए स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Also Read: पंजाब बाढ़ अपडेट: अब तक 14,936 लोगों को सुरक्षित निकाला…

उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं, जिनमें तटबंधों को मजबूत करना, 2 लाख मिट्टी-रेत की बोरी तैयार रखना और मशीनरी की व्यवस्था शामिल है।

कैबिनेट मंत्री ने सभी नागरिकों से एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करने और अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पंचायत या प्रशासन से संपर्क किया जाए ताकि समय पर मदद मिल सके।

डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए फ्लड कंट्रोल रूम के नंबर साझा किए: सिंचाई विभाग – 87250-29785 और जिला प्रशासन – 01672-234196।

इस मौके पर एसडीएम लहरा सूबा सिंह, आप नेता सुरिंदर कांसल, ब्लॉक प्रमुख और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button