ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के पीछे रील बनाते हुए कैमरे में कैद, कैमरा देखते ही निकल गईं कमरे से

निक जोनस की फनी रील में प्रियंका चोपड़ा अनजाने में कैमरे में कैद हो गईं। कैमरा देख प्रियंका झुककर कमरे से बाहर निकल गईं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

निक जोनस मजेदार रील बनाने में व्यस्त थे, तभी उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा, जो ब्यूटी ट्रीटमेंट ले रही थीं, अनजाने में कैमरे में कैद हो गईं। जैसे ही प्रियंका को पता चला कि कैमरा ऑन है, वह झुककर धीरे-से कमरे से बाहर निकल गईं। इस क्यूट और फनी लम्हे ने फैंस का दिल जीत लिया है।

प्रियंका और निक को अक्सर उनके प्यार भरे पलों के लिए जाना जाता है और यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस रील में निक जोनस जोनस ब्रदर्स के गाने पर लिप-सिंक कर रहे हैं, जबकि पीछे प्रियंका आराम से किताब पढ़ रही होती हैं और उनके चेहरे पर LED मास्क लगा होता है। जब प्रियंका को अहसास होता है कि निक वीडियो बना रहे हैं, तो वह शरमाते हुए धीरे से नीचे झुककर वहां से चली जाती हैं। वीडियो के अंत में निक कैमरे पर केला भी फेंकते हैं और कैप्शन लिखा है, “क्या ये काफी लाउड है?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

also read:- Kiku Sharda ने छोड़ा ‘The Great Indian Kapil Show’?…

फैंस ने किया खूब मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को 11 घंटे में 1.87 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं। फैंस ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ लगा दी, जैसे- “पीछे कौन है?” “बेचारी प्रियंका शांति से किताब पढ़ना चाहती थीं।” “लगता है प्रियंका निक से परेशान हो गई हैं।” “प्रियंका डर गई।”“केला वाला शॉट सबसे मस्त था।” लोगों ने प्रियंका को टैग कर इस पर प्रतिक्रियाएँ भी दीं, और मजे लेने को कहा।

प्रियंका और निक जोनस की सोशल मीडिया कीमिस्ट्री

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार भरे और मजेदार पलों को शेयर करते रहते हैं। उनके फैंस को उनके बीच की यह प्यारी केमिस्ट्री बहुत पसंद आती है, जो उन्हें हमेशा एंटरटेन करती है।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button