राज्यपंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबियत अचानक बिगड़ी; अरविंद केजरीवाल ने हालचाल जानने के लिए की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबियत बाढ़ राहत कार्यों के दौरान बिगड़ी, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री  ने जनता से राहत कोष में योगदान देने की अपील की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबियत आज अचानक खराब हो गई, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उनके घर पहुंचकर उनकी सेहत का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री मान पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे।

मुख्यमंत्री की खराब तबियत की जानकारी मिलते ही अरविंद केजरीवाल ने तुरंत उनसे मिलने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को फिरोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। 3 सितंबर को उन्होंने जनता से पंजाब की मदद करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “पंजाब हर मुश्किल घड़ी में हमेशा सभी के साथ खड़ा रहा है। आज हमें सभी को इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब के साथ खड़ा होना चाहिए। आइए एक-दूसरे का सहारा बनें।”

also read: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने प्रधानमंत्री…

उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, “आप राहत कोष का QR कोड स्कैन करके या दिए गए बैंक खाते में राशि भेजकर सहायता कर सकते हैं। समय कठिन है, लेकिन एक-दूसरे के साथ मिलकर हम इसे पार कर लेंगे।”

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री मान ने कहा, “पंजाब कई बार गिरा है, लेकिन हमेशा उठ भी खड़ा हुआ है। पंजाब ने कई संकट झेले हैं और इस बार भी झेल लेंगे। पंजाबी लोगों ने तुर्की में आई आपदा में भी मदद की है, लंगर लगाए हैं। पानी काफी आ रहा है, लेकिन हम लड़ेंगे।”

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button