खेलट्रेंडिंग

डरबन सुपर जायंट्स के नए कप्तान बने एडन मार्कराम, SA20 2025-26 में टीम की कमान संभालने को तैयार

डरबन सुपर जायंट्स ने एडन मार्कराम को नया कप्तान बनाया है। SA20 2025-26 सीजन में मार्कराम के नेतृत्व में टीम अपना पहला खिताब जीतने की उम्मीद कर रही है। पढ़ें पूरी खबर।

साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में डरबन सुपर जायंट्स ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। टीम ने अनुभवी और धाकड़ खिलाड़ी एडन मारक्रम को 2025-26 सीजन के लिए अपनी कप्तानी सौंपी है। यह निर्णय फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक खास AI वीडियो के जरिए साझा किया, जिसमें मारक्रम को एक जहाज के कप्तान के रूप में दिखाया गया है, जो तूफानी समुद्र पार कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है।

मारक्रम की कप्तानी में उम्मीदें बढ़ीं

मारक्रम पहले से ही साउथ अफ्रीका की T20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान हैं और उन्होंने SA20 की सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम को लगातार दो बार (2023 और 2024) खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी अनुभव और काबिलियत के चलते डरबन सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी टीम का नेतृत्व सौंपा है। इससे पहले टीम के कप्तान केशव महाराज थे।

Also Read:- T20I क्रिकेट में इंग्लैंड का बड़ा कारनामा, बना विश्व की…

रिकॉर्ड कीमत पर हुआ ऑक्शन

SA20 के इस सीजन के ऑक्शन में एडन मारक्रम को रिकॉर्ड 14 मिलियन रैंड की कीमत पर खरीदकर डरबन सुपर जायंट्स ने बड़ी हिट लगाई है। हालांकि, प्रिटोरिया कैपिटल्स ने डेवॉल्ड ब्रेविस को 16.5 मिलियन रैंड में खरीदकर नया रिकॉर्ड बना दिया। मारक्रम के साथ टीम ने तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी और युवा क्वेना मफाका को भी बड़ी रकम में खरीदा है। साथ ही बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम भी टीम में शामिल हुए हैं, जो SA20 में खेलने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

टीम की तैयारी और खिताब की आस

डरबन सुपर जायंट्स अब तक SA20 का खिताब नहीं जीत पाई हैं, हालांकि 2024 में वे फाइनल तक पहुंची थी। इस बार टीम में बड़े बदलाव और संतुलन के साथ टीम को और मजबूत बनाया गया है। हेड कोच लांस क्लूजनर की देखरेख में टीम के पास इस सीजन सफलता की उम्मीदें हैं। एडन मारक्रम के नेतृत्व में डरबन सुपर जायंट्स इस बार SA20 2025-26 का खिताब अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button