राज्यदिल्ली

IITF 2025: भारत मंडपम में सीएम रेखा गुप्ता ने किया 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ, 27 नवंबर तक चलेगा आयोजन

 सीएम रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में 44वें IITF 2025 का उद्घाटन किया। मेला 27 नवंबर तक चलेगा, जिसमें व्यापार, संस्कृति और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी शामिल है।

भारत मंडपम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 का विधिवत शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई शुरुआत में 12 देशों और 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया है। मेले की थीम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” रखी गई है, जो व्यापार, संस्कृति और नवाचार को एक मंच पर लाने का संदेश देती है।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद थे। सीएम रेखा गुप्ता ने मेले में स्थापित विभिन्न राज्यों और देशों के स्टालों का दौरा किया और प्रदर्शित हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, कपड़ा उद्योग और तकनीकी नवाचारों की सराहना की। इस बार झारखंड को फोकस राज्य बनाया गया है, जहां वस्त्र उद्योग, खनिज उत्पाद और स्थानीय कला मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।

व्यापार और संस्कृति को बढ़ावा देगा IITF 2025

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह मेला केवल व्यापार को नई दिशा देने वाला मंच नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक क्षमता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर भी है।

मेले का कुल क्षेत्रफल 1.9 लाख वर्ग मीटर है, जिसमें

  • 55 सरकारी विभाग एवं केंद्रीय मंत्रालय
  • 390 निजी कंपनियां भाग ले रही हैं।

also read:- सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणा, दिल्ली के सरकारी स्कूल बनेंगे खेल प्रतिभाओं की नर्सरी

14 दिनों तक चलेगा मेला: ये होंगी प्रमुख विशेषताएं

मेले की अवधि

  • 14 दिन (शुक्रवार से 27 नवंबर 2025 तक)
  • पहले 5 दिन व्यापारियों (Business Visitors) के लिए आरक्षित
  • अंतिम 9 दिन आम जनता के लिए खुले

टिकट दर (पिछले वर्ष की तरह ही)

पहले 5 दिन (Business Days)

वयस्क: ₹500

बच्चों के लिए: ₹150–200

सामान्य दिन (Public Days)

वयस्क: ₹80

बच्चे: ₹40

सप्ताहांत/छुट्टियां

वयस्क: ₹150

बच्चे: ₹60

पैकेज टिकट

5 दिन: ₹1800

9 दिन: ₹800

पूरे 14 दिन: ₹2000

प्रवेश द्वार और समय

प्रवेश: गेट नंबर 3, 4, 6 और 10

मेले का समय: सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक

प्रवेश समय: शाम 5:30 बजे तक

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button