https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
मनोरंजन

रणबीर कपूर ट्रोल हुए मटन खाने पर, यूजर्स बोले – रामायण के लिए नॉनवेज छोड़ा था, क्या हुआ?

रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए, मटन और नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल। रामायण फिल्म के लिए सात्विक लाइफस्टाइल छोड़ने की खबरों के बीच फैंस ने पूछा – क्या ये सिर्फ़ पब्लिसिटी स्टंट था?

रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हो रहे हैं। उनका नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल हो गया है, जिससे फैंस और यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि क्या उन्होंने सच में फिल्म रामायण के लिए सात्विक लाइफस्टाइल फॉलो किया था।

रणबीर कपूर नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण में भगवान राम का रोल निभा रहे हैं। खबरें थीं कि इस भूमिका के लिए उन्होंने नॉनवेज छोड़ दिया, स्मोकिंग बंद की और डिसिप्लिन लाइफ जी रहे थे। रणबीर मेडिटेशन और मॉर्निंग वर्कआउट जैसी गतिविधियों में भी जुटे हुए थे।

also read: धर्मेंद्र ने किया था खुलासा: ‘मुझे शराब पीते देख सनी के…

लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें रणबीर कपूर नॉनवेज खाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो डॉक्यूमेंट्री Dining with the Kapoors का है, जिसमें रणबीर पूरी कपूर फैमिली के साथ लंच करते हुए देखे गए। वीडियो में रणबीर की बुआ के बेटे अरमान जैन फिश करी, जंगली मटन और राइस सर्व कर रहे हैं। रणबीर के साथ नीतू कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रीमा जैन और सैफ अली खान भी मौजूद हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और सवाल उठाया कि क्या रणबीर ने केवल फिल्म की वजह से नॉनवेज छोड़ने का दिखावा किया। एक यूजर ने लिखा कि रणबीर की पीआर टीम ने पहले यह बताया था कि उन्होंने राम का रोल निभाने के लिए नॉनवेज छोड़ दिया है, लेकिन अब उन्हें फिश करी, मटन और पाया खाते देखा जा सकता है।

फिल्म रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। इसमें सई पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं। रणबीर कपूर की सात्विक लाइफस्टाइल और इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय खड़ा कर दिया है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button