https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता कौन हैं? सोशल मीडिया पर बन रहे ट्रेंडिंग टॉपिक

मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ स्पॉट हुईं। जानिए हर्ष मेहता कौन हैं, उनकी उम्र, पेशा और सोशल मीडिया पर वायरल खबरें।

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ स्पॉट किया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर्ष मेहता सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं हर्ष मेहता कौन हैं और क्या करते हैं।

हर्ष मेहता कौन हैं?

सूत्रों के अनुसार, हर्ष मेहता मलाइका अरोड़ा से 17 साल छोटे हैं। वह एक हीरे के बिजनेसमैन हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र 33 साल है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक हर्ष लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन मलाइका के साथ नाम जुड़ने के बाद वह चर्चा में आ गए हैं।

हर्ष और मलाइका को पहले भी एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। इस कॉन्सर्ट के बाद से दोनों के रिलेशनशिप की बातें तेजी से फैलने लगी थीं। एयरपोर्ट पर हाल ही में साथ देखे जाने के बाद भी यह खबरें और जोर पकड़ गई हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस रिश्ते पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

also read:- ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का ट्रेलर रिलीज: कपिल शर्मा उलझे…

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उन्होंने पहले अरबाज खान से तलाक लिया था। इसके बाद वह अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों को हर पार्टी और फंक्शन में साथ देखा जाता था। साल 2024 में मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हुआ और दोनों अब सिंगल हैं।

सोशल मीडिया पर हर्ष मेहता और मलाइका

हर्ष और मलाइका का एयरपोर्ट पर स्पॉट होना और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण दोनों को फैन्स और मीडिया काफी ध्यान दे रहे हैं। फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगातार इस जोड़ी के चर्चे हो रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा की लाइफस्टाइल और ग्लैमरस अपीयरेंस के चलते उनका हर कदम मीडिया में सुर्खियां बन जाता है। हर्ष मेहता के साथ उनकी यह नई अफेयर्स भी इसी सिलसिले की एक और कड़ी साबित हो रही है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button