नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी स्थित धर्मशाला में मन की बात का 129वां एपिसोड सुना।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप भारत को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते देख पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को नई आशा और उत्साह से देख रही है। विज्ञान के क्षेत्र में मिली बड़ी उपलब्धियों और निरंतर नवाचारों ने विश्व के देशों को प्रभावित किया है। आज देश के युवाओं में कुछ नया करने का जोश स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
रविवार को मुख्यमंत्री पिपली अनाज मंडी स्थित धर्मशाला में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 129वां एपिसोड सुन रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान किया जाएगा।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन युवा नेता संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के युवा नवाचार, फिटनेस, स्टार्टअप और कृषि जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे, जिससे देश के विकास में योगदान मिलेगा। इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न कोनों में सामाजिक कल्याण और राष्ट्रीय हित के लिए काम कर रहे लोगों के बारे में जानकारी साझा करते हैं, जिससे अन्य नागरिकों को आगे बढ़ने और योगदान देने के लिए प्रेरणा मिलती है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में काम करने की भावना पैदा करते हैं। अब तक आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रमों से प्रेरित होकर सैकड़ों युवाओं ने अपनी पहल शुरू की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नागरिकों को वर्ष के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बौद्ध स्तूप की आकृति की खोज के बाद पुरातत्व विभाग द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की भी प्रशंसा की।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



