भारत

BJP अध्यक्ष चुनाव 2026: नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी से, 20 जनवरी को होगी आधिकारिक घोषणा

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव 2026: नामांकन 19 जनवरी, आधिकारिक घोषणा 20 जनवरी; नए अध्यक्ष के लिए तैयार हो रही पार्टी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। पार्टी ने इस चुनाव को “संगठन पर्व 2024” का नाम दिया है। नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।

रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के. लक्ष्मण ने पूरी प्रक्रिया का विवरण साझा किया। नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे तक होगी, जबकि इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी को शाम 5 से 6 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

निर्वाचन मंडल और मतदाता

पार्टी ने अध्यक्ष चुनाव के लिए 30 राज्यों से 5708 मतदाताओं का इलेक्टोरल रोल तैयार किया है, जिसमें विभिन्न स्तरों के प्रतिनिधि शामिल हैं। नामांकन और मतदाता सूची पार्टी मुख्यालय में जारी कर दी गई है। यदि आवश्यक हुआ, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को कराया जाएगा।

ALSO READ:- शालीमार बाग में घरों की तोड़फोड़ के विरोध में AAP का…

कार्यकारी अध्यक्ष और संभावना

अभी पार्टी में नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के बाद उन्हें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने की संभावना है।

नई चुनौतियां और आगामी अध्यक्ष चुनाव

नए अध्यक्ष और उनकी टीम के सामने बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारियां होंगी। पार्टी को इस साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में अध्यक्ष चुनाव लड़ना है। इनमें से केवल असम में बीजेपी की सरकार है।

आने वाले सालों में उत्तर प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से चार राज्यों में बीजेपी सत्ता में है, जबकि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है।

इस प्रक्रिया के जरिए बीजेपी अपने संगठन को और सुदृढ़ करने के साथ ही आगामी चुनावों की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करेगी। नए अध्यक्ष की भूमिका पार्टी के लिए निर्णायक साबित होगी और आगामी विधानसभा चुनावों में रणनीतिक महत्व रखेगी।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button