राज्यराजस्थान

पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- 400 लोग जेल में, तय करें छोटी मछली या बड़े मगरमच्छ

सीएम भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक मामलों पर कांग्रेस पर हमला बोला, कहा अब तक 400 लोग जेल में, तय करें कांग्रेस छोटी मछली या बड़े मगरमच्छ। राजस्थान में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित वीबी जी रामजी जनजागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम शर्मा ने भ्रष्टाचार, भ्रम की राजनीति और तुष्टिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और सरकार की उपलब्धियां साझा कीं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं, जबकि कांग्रेस केवल कमी निकालने और भ्रम फैलाने का काम करती है।

कांग्रेस पर हर मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि CAA, EVM और SIR जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा भ्रम की राजनीति करती रही है। अब कांग्रेस को जी रामजी नाम से भी आपत्ति होने लगी है। उन्होंने ERCP परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के नाम से राम जल सेतु अपने आप बन गया, इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

also read;- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नींदड़ में आयोजित…

रामराज्य की ओर बढ़ता भारत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश धीरे-धीरे रामराज्य की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को खोखला किया और तुष्टिकरण की राजनीति की, लेकिन अब मोदी का जमाना है। अब भ्रष्टाचार छुपाया नहीं जाएगा और यदि कहीं अनियमितता पाई गई तो उसे उजागर किया जाएगा।

रोजगार और भर्ती का लेखा-जोखा

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार के प्रति गंभीर है। अब तक 1 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। 1.44 लाख भर्तियां प्रक्रिया में हैं और 1 लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है।

पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेपर लीक मामलों में अब तक 400 लोग जेल में हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “अब यह तय करना कांग्रेस का काम है कि ये छोटी मछली हैं या बड़े मगरमच्छ।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वीबी जी रामजी जनजागरण अभियान को गांव और ढाणी तक पहुंचाएं और सरकार की योजनाओं की सही जानकारी जनता तक दें।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button