भारत

PM मोदी का बड़ा बयान: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के बाद कहा- ‘भारत इस सदी का सेंटर स्टेज, दुनिया देख रही हमारी ताकत’

PM मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के बाद कहा- भारत इस सदी का सेंटर स्टेज है। NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम ने सांसदों से एक्सपोर्ट और क्वालिटी पर फोकस करने का दिया संदेश।

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए महत्वपूर्ण व्यापार समझौते (Trade Deal) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA संसदीय दल की बैठक में बड़ा बयान दिया है। PM मोदी ने कहा कि ‘भारत का दुनिया के सेंटर स्टेज पर आना इस सदी की सबसे बड़ी घटना है।’

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ‘दुनिया में भारत की पूछ हो रही है और वैश्विक संतुलन में भारत की भूमिका अहम है। अब भारत दुनिया के केंद्र में है।’ उन्होंने यह भी चुटकी लेते हुए कहा कि ‘कुछ लोग टैरिफ के फैसले से टूट पड़े थे और भारत पर टैरिफ लगाने के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।’

सांसदों से पीएम का संदेश:

पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में निर्यात (Export) की संभावनाओं का अध्ययन करें और स्थानीय मैन्युफैक्चरर्स के साथ सम्मेलन करें। उन्होंने सांसदों को यह भी कहा कि क्वालिटी पर फोकस करें और एक्सपोर्ट के लिए अनुकूल माहौल तैयार करें। उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि ‘पत्थर पर लकीर खींचने की आदत हमें नहीं छोड़नी चाहिए।’

also read:- दिल्ली के स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर लगेगी लगाम, SLFRC अब हर स्कूल में बनाना होगा

सांसद सी. सादनंदन मास्टर की बहादुरी का जिक्र:

पीएम मोदी ने केरल में बीजेपी की स्थानीय चुनाव में विजय पर चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद सी. सादनंदन मास्टर का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि सांसद का पांव काट दिया गया था, लेकिन उन्होंने कृत्रिम पैर (Artificial Leg) लगाकर भाषण दिया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम जहां हैं वो हमारी मेहनत और कार्यकर्ताओं की तपस्या का नतीजा है, न कि किसी थर्ड पार्टी के प्रभाव का।’

इस अवसर पर पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि वे देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात क्षमता को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें और भारत को वैश्विक मंच पर और मजबूत बनाएं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button