पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह ने दिशा पाटनी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। जानिए तलविंदर ने क्या कहा।
पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू इन दिनों अपने गानों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिससे उनके अफेयर की अटकलें तेज हो गईं। अब तलविंदर सिंहने इस मामले में अपनी ओर से पहली प्रतिक्रिया दी है।
“हम एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं”
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में तलविंदर सिंहने कहा कि उनकी और दिशा की मुलाकात हाल ही में हुई थी। यह जान-पहचान नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से ठीक पहले शुरू हुई थी और यह शुरुआत में एक सामान्य दोस्ती के रूप में रही। तलविंदर ने डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम अभी भी एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अगर लोग अफवाहें फैलाना चाहेंगे, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा।”
प्यार को लेकर तलविंदर सिंह का बयान
उन्होंने अपने फीलिंग्स के बारे में कहा, “मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं।”
हालांकि इस दौरान उन्होंने दिशा पाटनी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया, लेकिन इस बयान ने उनके रोमांटिक रिलेशन की अटकलों को और तेज कर दिया।
also read:- मिर्जापुर: द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज़, कालीन भैया और मुन्ना-गुड्डू की वापसी बड़े पर्दे पर
नूपुर की शादी में दिखी नजदीकियां
हाल ही में नूपुर सेनन की शादी और मुंबई रिसेप्शन में दिशा और तलविंदर सिंह एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान दोनों की नजदीकियों को देखकर लोगों ने अफवाहें तेज कर दीं। रिसेप्शन में तलविंदर ने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ था। वहीं दिशा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय भी उन्हें कैमरों से बचाती नजर आईं।
तलविंदर सिंह का मास्क स्टाइल
उन्होंने अक्सर अपने सार्वजनिक अपीयरेंस में मास्क पहनते हैं। परफॉर्मेंस के दौरान भी वह अपना चेहरा छिपाए रखते हैं। हालांकि, हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें बिना मास्क के सामने आई थीं।
इस तरह उन्होंने पहली बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की और दिशा पाटनी के साथ अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। फैंस अब दोनों की कॉम्बिनेशन और आगामी मुलाकातों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



