ट्रेंडिंगखेल

IND vs PAK: ICC टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की 34 साल पुरानी राइवलरी, जानें पूरा इतिहास

“IND vs PAK ICC History: जानिए भारत और पाकिस्तान के बीच ICC टूर्नामेंट में 34 साल की राइवलरी का पूरा रिकॉर्ड। मैचों की जीत-हार, ऐतिहासिक पल और टी20/वनडे/चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा डेटा।”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला महामुकाबला फिलहाल स्थगित हो गया है। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए यह मौका मिस हो सकता है, लेकिन भारत-पाकिस्तान की ICC टूर्नामेंट में चल रही राइवलरी का इतिहास बेहद दिलचस्प और रोमांचक रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान: ICC मैचों का पूरा रिकॉर्ड

ICC टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान ने अब तक कुल 22 बार आमना-सामना किया है। 1992 से लेकर अब तक कुल 27 ICC टूर्नामेंट आयोजित किए गए हैं, जिनमें वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं।

टीम इंडिया की जीत: 18

पाकिस्तान की जीत: 4

1992 में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच हुआ। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने विश्व कप जीत लिया, लेकिन टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को केवल चार बार ही हराया।

पाकिस्तान की ICC जीतें

चैंपियंस ट्रॉफी 2004: पाकिस्तान ने 3 विकेट से टीम इंडिया को हराया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2009: पाकिस्तान ने 54 रन से भारत को हराया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया।

टी20 वर्ल्ड कप 2021: पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी।

बाकी सभी मुकाबले भारतीय टीम ने जीते हैं।

also read:- विराट-रोहित के अगले ODI वर्ल्ड कप खेलने पर धोनी का स्पष्ट बयान, सचिन तेंदुलकर का भी किया जिक्र

एशिया कप 2025 में भारत का दबदबा

पिछले साल एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल तीन मैच खेले गए थे। भारत ने तीनों मैच जीतकर फैंस को रोमांचक पल दिए।

15 फरवरी 2026: क्या होगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मैच फिलहाल विवाद और पाकिस्तान की अड़ियल स्थिति के कारण नहीं हो पाएगा। भारतीय टीम अपने शेड्यूल के अनुसार श्रीलंका जाएगी और यदि मैच नहीं खेला गया तो अगले ही दिन वापस लौट आएगी।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button