होलाष्टक 2026: होलाष्टक में कौन से उपायों से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां?
होलाष्टक 2026 में कौन से उपाय करें ताकि घर में नकारात्मक शक्तियां दूर रहें? गंगाजल, हल्दी-कुमकुम, हनुमान पूजा और दान से पाएँ सकारात्मक ऊर्जा।
होलाष्टक 2026 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा। होली के त्योहार से आठ दिन पहले शुरू होने वाला यह पर्व अपने विशेष नियमों और आस्थाओं के लिए जाना जाता है। होलाष्टक के आठ दिनों में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से परहेज किया जाता है क्योंकि इस दौरान बुरी शक्तियां अधिक सक्रिय मानी जाती हैं। ग्रहों की स्थिति भी इस समय अशुभ प्रभाव डाल सकती है।
तो आइए जानते हैं, होलाष्टक 2026 के दौरान किन उपायों को अपनाकर घर और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखी जा सकती है और नकारात्मक शक्तियों से बचा जा सकता है।
1. गंगाजल से घर का पवित्रिकरण
होलाष्टक में घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह न केवल घर में पवित्रता बनाए रखता है बल्कि निगेटिव एनर्जी को भी दूर करता है। इसके साथ ही सुबह और शाम गुग्गुल, लोबान या धूप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
also read:- फाल्गुन प्रादोष व्रत 2026: अंतिम प्रदोष व्रत कब है, शुभ…
2. मुख्य द्वार पर हल्दी और कुमकुम
घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और कुमकुम का छिड़काव करने से बुरी शक्तियों का प्रवेश रोका जा सकता है। इसे शुभ माना जाता है और इससे घर में सदैव सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
3. हनुमान जी की आराधना
होलाष्टक के दौरान हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से लाभकारी है। रोजाना हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से नकारात्मक शक्तियां घर और आसपास से दूर रहती हैं। मंगल और शनिवार के दिन विशेष पूजा और गुड़-चने का भोग लगाने से घर-परिवार पर किसी भी बुरी शक्तियों का असर नहीं पड़ता।
4. दान-पुण्य और परोपकार
होलाष्टक में दान करने का विशेष महत्व है। गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करने से घर में शुभता और संपन्नता बनी रहती है। विशेष रूप से गेहूं और तिल का दान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



