दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने एक साल पूरा किया। आयुष्मान योजना, अटल कैंटीन, झुग्गी विकास, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति सुधार और स्वास्थ्य परियोजनाओं में सरकार की प्रमुख उपलब्धियां देखें।
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने अपना पहला वर्ष पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार “कागज कम, काम ज्यादा” के संकल्प के साथ लगातार परिणाम पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
सरकारी योजनाओं और कार्यों की प्रमुख उपलब्धियां
गरीब कल्याण और सामाजिक योजनाएं:
आयुष्मान योजना लागू कर अब तक लगभग सात लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।
अटल कैंटीन योजना के तहत 70 कैंटीन संचालित, प्रतिदिन लगभग 70 हजार लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध।
झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट, पहले चरण में 13 हजार गरीब परिवारों को फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बच्चों के लिए 500 पालना केंद्र खोले गए हैं।
सड़क और फ्लाईओवर विकास:
150 किलोमीटर नई सड़कें बन चुकी हैं, और मानसून से पहले 400 किलोमीटर पूरी करने का लक्ष्य।
नंद नगरी फ्लाईओवर चालू, बारापुला फेज-3 जून तक और मुकरबा अंडरपास मार्च तक पूरा।
मोदी मिल और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रारंभ।
दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान लागू और 40 फुटओवर ब्रिज बनाने का कार्य।
जल आपूर्ति और आधारभूत सुधार:
833 किलोमीटर नई पाइपलाइन परियोजनाओं को मंजूरी, पुराने सीवर लाइनों का नवीनीकरण।
जलशोधन संयंत्रों का उन्नयन कार्य जारी।
पानी बिल में राहत योजना का लाभ 3,52,000 उपभोक्ताओं ने उठाया।
also read:- दिल्ली में अटल कैंटीन योजना का विस्तार: 25 नई कैंटीन शुरू, रोजाना 50 हजार जरूरतमंदों तक पहुंचेगा सस्ता भोजन
स्वास्थ्य और अस्पताल सुधार:
एक साल में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, इस साल 1100 तक पहुंचाने का लक्ष्य।
5 अस्पतालों में नए ब्लॉक और नई मशीनें।
53 नई एंबुलेंस शुरू, डॉक्टर और नर्स की कमी दूर।
पर्यावरण और परिवहन:
प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्य, धूल और धुआं कम करने हेतु 35 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य।
सार्वजनिक परिवहन सुधार के लिए 4000 इलेक्ट्रिक बसें और 9000 चार्जिंग स्टेशन।
नई ईवी नीति लागू करने की योजना।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया आशीर्वाद
सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मरघट वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और दिल्लीवासियों की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने BJP पर जो विश्वास जताया, उसे परिणामों में बदलना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



