राज्यउत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान को दौरा 22 से, यूपी में निवेश बढ़ाने का प्रयास

सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर-जापान दौरे पर, यूपी में निवेश बढ़ाने, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन के लिए रोड शो करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से चार दिवसीय सिंगापुर-जापान दौरे पर रहेंगे। वहां निवेशकों और भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेशियों को प्रदेश में निवेश ओर आकर्षित करने, औद्योगिक सहयोग बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने के प्रयास में जुट जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बड़े अभियान के लिए सिंगापुर और जापान को दौरा करेंगे। उनका दौरा 22 से 26 फरवरी तक होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री का सिंगापुर और जापान दौरा आधिकारिक है। सिंगापुर में उनका प्रवासी भारतीयों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद 25 और 26 फरवरी को जापान में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री टोक्यो से करीब 45 किलोमीटर दूर एक स्थान पर श्रीराम और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री जापान में हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन का सफर भी करेंगे और वहां की अत्याधुनिक तकनीक और निवेश संभावनाओं का अध्ययन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करना, औद्योगिक सहयोग बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करना है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा यूपी के एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य प्राप्ति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर मुख्यमंत्री ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा, फिनटेक और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए कंपनियों को आमंत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवा कपड़ों में जापान-सिंगापुर की धरती पर उतरेंगे। यहां पर वह हमेशा की तरह सैंडल नहीं पहनेंगे बल्कि जूतों में नजर आएंगे। अपने दौरे पर वो निवेशकों और भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे। दौरा निवेश के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उनके विदेश दौरे में सिंगापुर और जापान में कम्यूनिटी इवेंट का आयोजन रखा गया है, जहां वो भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वो दोनों जगहों पर निवेश को लेकर रोड शो का भी आयोजन करेंगे।

also read:- यूपी में राजनीतिक हलचल: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री ⁠सुरेश खन्ना, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के ओएसडी आरबीएस रावत, विशेष सचिव अमित सिंह, अपर मुख्य सचिव ⁠दीपक कुमार, प्रमुख सचिव श्रम विभाग, प्रमुख सचिव आईटी, प्रमुख सचिव पर्यटन, सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरन आनंद और ⁠निदेशक नेडा शामिल हैं।

सियासी हस्तियों और निवेशकों से भेंट का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री की सिंगापुर में पीएम, राष्ट्रपति, गृहमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात संभावित है। 23 को सिंगापुर और 25 फरवरी को जापान में कम्यूनिटी इवेंट का आयोजन है। जापान में सीएम योगी आदित्यनाथ यामानाशी के गवर्नर से भी मुलाकात कर सकते हैं। यहां वह न सिर्फ निवेशकों से मिलेंगे बल्कि यहां रह रहे भारतीयों से भी मिलेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश का तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। सोशल मीडिया एक्स हैंडिस पर उन्होंने टिप्पणी की है कि जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ी। जापान से विरासतों को बचाने और शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button