धर्म

चैत्र नवरात्र 2026: तारीख, कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

चैत्र नवरात्र 2026: तिथि, कलश स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन के भोग। जानें मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक महत्व।

चैत्र नवरात्र 2026 हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो मां दुर्गा को समर्पित है। यह नवरात्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और इसी दिन हिंदू नववर्ष भी मनाया जाता है। इस वर्ष, चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 20 मार्च को समाप्त होगा। इस दौरान माता दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्र 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त

आरंभ तिथि: 19 मार्च 2026, सुबह 06:52 बजे

समापन तिथि: 20 मार्च 2026, सुबह 04:52 बजे

चैत्र नवरात्र 2026 कलश स्थापना का मुहूर्त:

पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 06:52 से 07:43

अभिजीत मुहूर्त: 12:05 से 12:53

चैत्र नवरात्र पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।

वेदी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें।

मिट्टी के पात्र में जौ बोएं और कलश में जल, सिक्का, सुपारी, अक्षत डालकर नारियल रखें।

संभव हो तो नौ दिनों तक अखंड दीपक जलाएं, अन्यथा सुबह-शाम पूजा और आरती अवश्य करें।

मंत्र जाप: “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

पूजा का समापन आरती से करें।

also read:- होलिका दहन 2026: भूलकर भी ये लोग न देखें जलती हुई होलिका,…

नौ दिन के नौ भोग

मां शैलपुत्री (पहला दिन): गाय का घी

मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन): शक्कर और पंचामृत

मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन): दूध या दूध से बनी मिठाई

मां कुष्मांडा (चौथा दिन): मालपुआ

मां स्कंदमाता (पांचवां दिन): केला

मां कात्यायनी (छठा दिन): शहद

मां कालरात्रि (सातवां दिन): गुड़

मां महागौरी (आठवां दिन): नारियल

मां सिद्धिदात्री (नौवां दिन): हलवा, पूरी और चना

चैत्र नवरात्र का धार्मिक महत्व

चैत्र नवरात्र केवल मां दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्म-शुद्धि, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दौरान भक्ति, संयम और सकारात्मक कर्म करने से जीवन में बुराइयों पर विजय प्राप्त होती है। नवरात्र के अंतिम दिन राम नवमी मनाई जाती है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव का प्रतीक है।

इस वर्ष, धार्मिक आस्था और शुद्धता के साथ चैत्र नवरात्र का उत्सव मनाना विशेष फलदायक माना गया है।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button