दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘सीएम जनसुनवाई’ ऐप और पोर्टल। अब नागरिक 15 दिनों में शिकायतों का समाधान पाएंगे और पूरी जानकारी मोबाइल पर ट्रैक कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नया ‘सीएम जनसुनवाई पोर्टल’ और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। अब लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, वे घर बैठे अपने मोबाइल से ही शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
सीएम जनसुनवाई ऐप और पोर्टल से मिलेगी कई सुविधाएं
इस सीएम जनसुनवाई नए पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से नागरिक ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं, EWS, DG, और CWNS श्रेणियों से जुड़ी शिकायतें आसानी से ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा, दिल्ली सरकार की लगभग 75 सेवाओं का लाभ भी ऑनलाइन उठाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब ये सेवाएं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से भी जुड़ी हैं, ताकि जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे भी इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
साथ ही, डिजिटल सेवा पोर्टल से लिंक होने की वजह से नागरिकों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकांश सरकारी सेवाएं अब एक ही मंच पर सरल और तेज़ तरीके से उपलब्ध होंगी।
ALSO READ:- CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 के बीच दिल्ली मेट्रो ने छात्रों के लिए लिया बड़ा फैसला, जानें क्या मिलेगा फायदा
15 दिनों में समाधान का वादा
दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि हर शिकायत का निस्तारण 15 दिनों के अंदर किया जाएगा। शिकायतकर्ता को उसके मोबाइल पर निरंतर अपडेट मिलता रहेगा। किसी भी स्तर पर देरी होने की स्थिति में भी निगरानी की जाएगी।
पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस नई व्यवस्था से न केवल शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा बल्कि कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। सिस्टम में दर्ज जानकारी से यह पता चलेगा कि किस अधिकारी के पास मामला लंबित है और कितने समय से लंबित है।
राजनीतिक विवाद पर टिप्पणी
युवा कांग्रेस के हालिया प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि जब देश तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब इस तरह के प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



