उत्तराखण्डराज्य

चमोली में जनजाति समागम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पौणा नृत्य और भोटिया परिधान में भव्य स्वागत

चमोली जनजाति समागम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पौणा नृत्य और भोटिया परिधान में भव्य स्वागत। राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली जनपद के बेड़ूबगढ में आयोजित जनजाति समागम में प्रतिभाग करने पहुँचे। मुख्यमंत्री ने जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पीपलकोटी के सेमलदाला मैदान में उतरा, जहां से वे कार के माध्यम से बेड़ूबगढ पहुँचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान पौणा नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ALSO READ:- रांसी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

इस अवसर पर भोटिया जनजाति के लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को पारंपरिक ऊनी परिधान पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनजातियों की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय विकास और सांस्कृतिक संरक्षण में लगातार प्रयासरत है।

जनजाति समागम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन किया।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button