मासिक दुर्गाष्टमी 2026: क्या इस दिन करना चाहिए कन्या पूजन? जानें सही नियम और महत्व
मासिक दुर्गाष्टमी 2026: जानें क्या इस दिन करना चाहिए कन्या पूजन, सही नियम, महत्व और पूजा विधि।
हिंदू धर्म में हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह दिन माता दुर्गा की आराधना के लिए अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। फाल्गुन माह में मासिक दुर्गाष्टमी 24 फरवरी 2026 को पड़ रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में अक्सर सवाल उठता है कि क्या इस दिन कन्या पूजन करना चाहिए या नहीं।
मासिक दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन: क्या है सही परंपरा?
कन्या पूजन मुख्य रूप से नवरात्रि के दौरान अष्टमी या नवमी तिथि को किया जाता है, खासकर चैत्र और शारदीय नवरात्रि में इसका विशेष महत्व है। मासिक दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन करना अनिवार्य नहीं है। शास्त्रों में इस दिन केवल व्रत, पूजा और माता दुर्गा के मंत्र-जाप का उल्लेख मिलता है।
फिर भी, श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार कन्या पूजन करना चाहते हैं, तो यह शुभ और पुण्यदायक माना जाता है।
also read:- खाटूश्याम मेला 2026: 27 फरवरी को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की…
मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या करें?
यदि आप 24 फरवरी 2026 को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रख रहे हैं, तो इन चीज़ों का पालन करना शुभ माना जाता है:
घर के मंदिर में माता दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
लाल फूल, रोली, चावल और नैवेद्य अर्पित करें।
दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
जरूरतमंदों को भोजन या वस्त्र दान करें।
यदि आप कन्या पूजन करना चाहते हैं:
2 से 10 वर्ष की कन्याओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें।
उन्हें आसन पर बिठाकर हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद दें।
चुनरी या छोटा सा उपहार भेंट करें।
अंत में उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व
मासिक दुर्गाष्टमी का दिन माता दुर्गा के सभी रूपों की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भक्तों की भय, बाधा और नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
मान्यता है कि इस दिन माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से घर और परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



